Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Madurai Karthigai Deepam : तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जलाया गया कार्तिगई दीपम, श्रद्धालुओं ने जमकर की आतिशबाजी

Madurai Karthigai Deepam : तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जलाया गया कार्तिगई दीपम, श्रद्धालुओं ने जमकर की आतिशबाजी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Madurai Karthigai Deepam : तमिलनाडु के मदुरई में स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शनिवार को कार्तिगई दीपम जलाया गया। पहाड़ी पर बने पत्थर के स्तंभ यानी दीपथून पर दीप जलाने की रस्म शाम 5 बजे पूरी हुई। चार दिन पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद यहां दीप नहीं जलाया गया था। इस पवित्र दीप को जलाने के लिए 30 किलो घी, 50 मीटर लंबी सूती बाती और पांच किलो कपूर का इस्तेमाल किया गया। दीप जलाने को लेकर मंदिर और दरगाह के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह परंपरागत रस्म पूरी हुई। शनिवार को दीप जलाने के लिए सिर्फ 50 श्रद्धालुओं को पहाड़ी पर जाने की अनुमति दी गई। सुबह से ही पहाड़ी के नीचे बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे थे

पढ़ें :- Madurai Karthigai Deepam : मदुरई आज शाम 5 बजे जलेगा कार्तिगई दीपम, सिर्फ 50 श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति

सुप्रीम कोर्ट की ओर से मंदिर का कामकाज संभालने के लिए नियुक्त मद्रास हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज एस वैद्यनाथन और वी पार्थिबन शनिवार को चेन्नई से मदुरै पहुंचे। दोनों जज पारंपरिक संगीत के साथ मिट्टी के दीप, बाती और घी लेकर पहाड़ी के नीचे पहुंचे. उन्होंने ये सामग्री मंदिर प्रशासन को सौंपी।

मंदिर के प्रशासन की जिम्मेदारी संभालने के लिए हाईकोर्ट के दो सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को रिसीवर नियुक्त किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद होने वाली इस रस्म के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पहाड़ी पर दीपम जलाने के कार्यक्रम में सिर्फ 50 श्रद्धालुओं को जाने की इजाजत दी गई है। बाकी लोगों को पहाड़ी पर चढ़ने से रोक दिया गया है। CRPF ने पहाड़ी इलाके की सुरक्षा संभाल ली है। दीपम जलाने की रस्म सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त पूर्व जजों की निगरानी में होगी।

मदुरै के तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम जलाने को लेकर विवाद की मुख्य वजह दीप जलाने की जगह और उस जमीन पर अधिकार है। इस पहाड़ी पर अरुलमिगु सुब्रमणियस्वामी मंदिर के साथ सिकंदर बदुशा दरगाह भी स्थित है। मंदिर और दरगाह के बीच पहाड़ी के कुछ हिस्सों के स्वामित्व और इस्तेमाल को लेकर लंबे समय से विवाद रहा है।

Advertisement