Magh Month 2024 Vrat List : हिंदू धर्म ग्रन्थों के अनुसार माघ महीने को बहुत ही पवित्र कहा गया है। इसी महीने मे मौनी अमावस्या का पवित्र स्नान भी पड़ता है। माघ माह की पूर्णिमा को माघी पुर्णिमा भी कहते है। पौराणिक ग्रंथों में वर्णित है कि भगवान विष्णु और सूर्य देव की पूजा करने से व्यक्ति सभी पापों से मुक्त हो जाता है और मृत्यु के बाद मोक्ष प्राप्त करता है। इस महीने में गंगा स्नान और गरीबों को दान देने का भी बहुत महत्व है। इस साल माघ माह की शुरुआत 26 जनवरी को होगी और इसका समापन 24 फरवरी से होगा। माघ में तीर्थराज प्रयागराज गंगा के तट पर कल्पवास की परंपरा है। इस दौरान करीब महीने भर तक हजारों लोग संगम किनारे रहकर व्रत रखकर संगम में स्नान करते हैं।
पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान
Magh Month Festival List (माघ महीने के व्रत त्योहार)
26 जनवरी 2024 दिन शुक्रवार – माघ मास प्रारंभ
29 जनवरी 2024 दिन सोमवार- सकट चौथ, लंबोदर संकष्टी चतुर्थी
6 फरवरी 2024 दिन मंगलवार- षटतिला एकादशी व्रत
7 फरवरी 2024 दिन बुधवार- प्रदोष व्रत
8 फरवरी 2024 दिन गुरुवार- मेरु त्रयोदशी, मासिक शिवरात्रि
9 फरवरी 2024 दिन शुक्रवार- मौनी अमावस्या, माघ अमावस्या
10 फरवरी 2024 दिन शनिवार- माघ गुप्त नवरात्रि आरंभ
13 फरवरी 2024 दिन मंगलवार- गणेश जयंती, विनायक चतुर्थी
14 फरवरी 2024 दिन बुधवार- बसंत पंचमी
16 फरवरी 2024 दिन सोमवार- रथ सप्तमी, भीष्म अष्टमी, नर्मदा जयंत
17 फरवरी 2024 दिन शनिवार- मासिक दुर्गाष्टमी
20 फरवरी 2024 दिन मंगलवार – जया एकादशी
21 फरवरी 2024 दिन बुधवार- प्रदोष व्रत
24 फरवरी 2024 दिन शनिवार- माघ पूर्णिमा, गुरु रिवादस जंयती