लखनऊ। यूपी (UP) की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Government) ने महाकुंभ-2025 के प्रचार-प्रसार और इसकी दिव्यता को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने के लिए बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को ब्रांड एंबेसडर (Brand Ambassador) नियुक्त किया है। इस ऐतिहासिक जिम्मेदारी को निभाते हुए अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) महाकुंभ की सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक महिमा का प्रचार करेंगे।
पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम
महाकुंभ की वैश्विक पहचान को मिलेगा नया आयाम
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने एक वीडियो संदेश में महाकुंभ की दिव्यता और भव्यता को शब्दों में व्यक्त किया। उन्होंने महाकुंभ को न केवल एक धार्मिक आयोजन बताया। बल्कि इसे भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान का प्रतीक भी कहा है। उनके बचपन के अनुभव, जिसमें उन्होंने त्रिवेणी संगम में स्नान और पांटून पुल की प्रशंसा की। इस आयोजन की ऐतिहासिकता और व्यक्तिगत महत्व को ज्यादा भी खास बनाते हैं।
वर्ष 2019 में अस्वीकार, अब सहर्ष स्वीकार
2019 के कुंभ मेले के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को ब्रांड एंबेसडर (Brand Ambassador) बनने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने किसी कारणवश उस समय इसे अस्वीकार कर दिया। इस बार महाकुंभ 2025 के लिए वे पूरी तरह तैयार हैं। उनका एक वीडियो संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने महाकुंभ की महिमा का वर्णन करते हुए इसे भक्ति, आस्था और मानवता का संगम” बताया है।
पढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे
महाकुंभ मेला को यूनेस्को ने मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर के रूप में दी मान्यता
महाकुंभ मेला जिसे यूनेस्को ने मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता दी है। यह हर 12 वर्षों में लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है। यह आयोजन धार्मिक और सांस्कृतिक विविधता के साथ-साथ मानवता के एक अद्वितीय समागम का प्रतीक है। अमिताभ बच्चन के जुड़ने से महाकुंभ की वैश्विक पहचान को और अधिक सशक्त किया जाएगा।
सीएम योगी ने जताई खुशी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को ब्रांड एंबेसडर (Brand Ambassador) बनाने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि उनकी लोकप्रियता और विश्वसनीयता से महाकुंभ को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयां मिलेंगी। महाकुंभ 2025 को एक ऐतिहासिक और यादगार आयोजन बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का जुड़ना निश्चित रूप से इस आयोजन को और अधिक भव्य बनाएगा।