Maha Shivratri 2024 : महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव को समर्पित है और लोग इस शुभ दिन पर भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं। शिव भक्ति में डूबे भक्त गण इस पर्व पर भोलेनाथ को गेंदा, चमेली, गुलाब, मोगरा और कमल जैसे ताजे फूलों को अर्पित करते है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को रुद्राक्ष की माला या माला चढ़ाना शुभ और फलदायक माना जाता है। भगवान शिव को भांग भी चढ़ाना चाहिए। शिवलिंग पर धतूरा भी अर्पित करना बहुत शुभ जाता है।
पढ़ें :- BadaMangal 2026 : बचपन में जब ऋषियों ने दिया हुनुमान जी को श्राप, जानें- कैसे मिली श्राप से मुक्ति
महाशिवरात्रि के दिन पूजा में पहले शिवलिंग का जलाभिषेक करें और इसके बाद शिव जी को चंदन, पुष्प, बेलपत्र, फल, धतूरा आदि अर्पित करें।महाशिवरात्रि पर भगवान शिव जी की पूजा करते समय भूलकर भी काला वस्त्र धारण न करें। भगवान शिव का पूजन सफेद या फिर लाल, पीला, केसरिया, आसमानी आदि रंग का पहन कर करें।
पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 8 मार्च को संध्याकाल 09 बजकर 57 मिनट पर होगी। इसका समापन अगले दिन 09 मार्च को संध्याकाल 06 बजकर 17 मिनट पर होगा। शिव जी की पूजा प्रदोष काल में की जाती है, इसलिए उदया तिथि देखना जरूर नहीं होता है। ऐसे में इस साल महाशिवरात्रि का व्रत 8 मार्च 2024 को रखा जाएगा।
मान्यता है कि इस दिन महादेव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। आइये जानते है कुछ विशेष उपायों के बारे में जो विवाह संबंधी बाधा को दूर करते है।