Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Maha Shivratri 2024 : महाशिवरात्रि के दिन करें दूध से भोलेनाथ का अभिषेक, मिलेगा  चमत्कारी फल

Maha Shivratri 2024 : महाशिवरात्रि के दिन करें दूध से भोलेनाथ का अभिषेक, मिलेगा  चमत्कारी फल

By अनूप कुमार 
Updated Date

Maha Shivratri 2024 : महाशिवरात्रि का दिन शिव साधना के लिए विशेष अवसर है। भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए इस दिन शिवलिंग का अभिषेक करने के लिए भगवान भोलेनाथ को प्रिय वस्तुएं उनकों अर्पित करने से तत्तकालिक फल प्राप्त होता है।

पढ़ें :- Surya Grahan 2026: अगस्त में इस तारीख को लगेगा सूर्य ग्रहण, करें ये काम

महाशिवरात्रि के दिन अभिषेक के लिए गाय का शुद्ध दूध भोलेनाथ को अर्पित करें। इससे शनि का प्रकोप कम हो जाएगा। गंगाजल- भगवान शिव की जटाओं से गंगा निकलती हैं। इसलिए इस दिन गंगागल से शिवलिंग का अभिषेक करने से कई प्रकार के दोष और मुख्यतः शनि दोष से मुक्ति प्राप्त हो जाती है।

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 8 मार्च को संध्याकाल 09 बजकर 57 मिनट पर होगी। इसका समापन अगले दिन 09 मार्च को संध्याकाल 06 बजकर 17 मिनट पर होगा। शिव जी की पूजा प्रदोष काल में की जाती है, इसलिए उदया तिथि देखना जरूर नहीं होता है। ऐसे में इस साल महाशिवरात्रि का व्रत 8 मार्च 2024 को रखा जाएगा।

1. महाशिवरात्रि के मौके पर दूध और दूध से बनी चीजों का दान किया जा सकता है। इस दिन देवों के देव महादेव का दूध से अभिषेक करना भी अत्यधिक शुभ माना जाता है।

2. महाशिवरात्रि के शुभ मौके पर अपनी श्रद्धानुसार गरीबों को कपड़ों का दान (Daan) दिया जा सकता है। कहते हैं जरूरतमंदों को कपड़ों का दान देने पर घर में खुशियों का आगमन होता है।

पढ़ें :- Sawan Mangala Gauri Vrat 2026 : सावन के पहले मंगला गौरी व्रत पर बन रहे हैं 3 शुभ योग, जानिए पूजा का सही समय और खास नियम

3. महाशिवरात्रि पर नंदी को हरा चारा खिलाया जा सकता है। इस दिन महादेव के साथ-साथ नंदी की पूजा भी की जाती है।

Advertisement