Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Maharashtra Politics: एकनाथ शिंदे सरकार का कल हो सकता है कैबिनेट विस्तार, ये विधायक बन सकते हैं मंत्री

Maharashtra Politics: एकनाथ शिंदे सरकार का कल हो सकता है कैबिनेट विस्तार, ये विधायक बन सकते हैं मंत्री

By शिव मौर्या 
Updated Date

Maharashtra Politics:  महाराष्ट्र (Maharashtra) में एकनाथ शिंदे सरकार (Eknath Shinde Govt.) को एक महीने हो गए हैं लेकिन अभी कैबिनेट विस्तार नहीं हुआ है। इसको लेकर उद्धव गुट की तरफ से लगतार हमले किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार से पहले एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) कई बार दिल्ली जा चुके हैं, जहां पर भाजपा के शीर्ष नेताओं ने कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा भी हुई है।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

इस बीच खबर आ रही है कि पांच अगस्त यानी कल एकनाथ शिंदे सरकार (Eknath Shinde Govt.)  का कैबिनेट विस्तार हो सकता है। इसको लेकर एक सूची भी वायरल हो रही है, जिसमें 15 सभावित मंत्रियों का नाम है। हालांकि, इसको लेकर अभी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट की मानते तो एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की सराकर में कुल 12 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जा सकती है।

इसमें बीजेपी के सात और शिंदे गुट के पांच विधायक होंगे। प्रमुख चेहरों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार का नाम भी शामिल है। वहीं, शिंदे समूह से गुलाबराव पाटिल और दादा भुसे को भी लिस्ट में जगह दी गई है।

कैबिनेट विस्तार पर सबकी नजर
वहीं, एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde)  और देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis)  की सरकार की कैबिनेट विस्तार पर सबकी नजर टीकी हुई है। कुछ लोगों का कहना है कि इस कैबिनेट विस्तार के बाद फिर से फूट देखी जा सकती है। दरअसल, उद्धव गुट की तरफ से भी इसको लेकर दावे किए गए हैं। अब देखना ये होगा कि आखिर कैबिनेट विस्तार में कौन-कौन से चेहरे मंत्री पद की शपथ लेते हैं।

 

पढ़ें :- पीएम मोदी फिर मौका मिला तो ये संविधान बदलेंगे और लोकतंत्र को कमजोर करेंगे : प्रियंका गांधी

 

 

Advertisement