मध्य प्रदेश के बैतूल से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के कोयला खदान में बड़ा हादसा हो गया है। एमपी के बैतूल में गुरुवार को खदान के एक फेज का स्लैब गिरने से कई मजदूर मलबे में दब गए। जिसमें से तीन लोगो की मौत की खबर है।
पढ़ें :- Navratri Special Train : नवरात्र पर माँ विंध्यवासिनी देवी के दर्शन हुआ आसान, लखनऊ से रोज रात एक बजे चलेगी स्पेशल ट्रेन
खदान की रेस्क्यू टीम, एसडीआरएफ और पुलिस मौके पर मौजूद है। कई मजदूरों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे की सूचना पाकर बैतूल के डीएम नरेन्द्र सूर्यवंशी एसपी निश्चल झारिया डब्लूसी एल के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। यह हादसा खदान के मुहाने से तीन हजार मीटर अंदर हुआ है। रेस्क्यू टीम ने खदान के अंदर घुसकर राहत और बचाव कार्य शुरु कर दिया है। मलबे में फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।