Baghpat Accident: यूपी के बागपत जनपद के बडौत कस्बे में मंगलवार की सुबह भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर बड़ा हादसा हुआ है। इस धार्मिक आयोजन के दौरान मान स्तम्भ परिसर में लकड़ी से बना मंच ढह गया। जिसके नीचे 50 से अधिक श्रद्धालु नीचे दब गए। वहीं, दबकर 7 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 40 अन्य घायल हुए हैं। इस हादसे के बाद भगदड़ मच गई। जिसमें स्थिति को काबू करने की कोशिश कर रहे 5 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
पढ़ें :- IND vs ENG 4th T20I Live : आज सीरीज और इज्जत बचाने उतरेगी टीम इंडिया, चौथे टी20आई मैच का समय बदला?
रिपोर्ट्स के अनुसार, बड़ौत शहर के गांधी रोड पर श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज (Shri Digambar Jain Degree College) के मैदान पर आज निर्वाण महोत्सव के तहत यहां धार्मिक कार्यक्रम होना था, यहां 65 फीट ऊंचा मंच बनाया गया था। लेकिन, जैसे ही श्रद्धालु मानस्तम्भ में विराजमान प्रतिमा जी का अभिषेक करने के लिए लगाई गई अस्थायी सीढ़ियों पर चढ़ने लगे, तो वह भर-भराकर गिर गई। इससे वहां बना मंच ढह गया और कई श्रद्धालु उसके नीचे दब गए। फिर वहां भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में मान स्तंभ का मंच टूटने से 7 की मौत हो गई है। कई अन्य घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना पर एसपी बागपत अर्पित विजयवर्गीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे ओर राहत-बचाव के कार्य में जुट गए। इस दौरान मृतकों के शव पोस्टमार्टम के विरोध में जमकर हंगामा भी हुआ। पोस्टमार्टम के विरोध में समाज और मृतकों ने डीएम, एसपी का घेराव किया। इस दौरान तीखी नोंकझोंक हुई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर संज्ञान लेते हुए घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।