हापुड़। उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (UP ATS) ने आज 14 अगस्त, शुक्रवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हापुड़ जिले से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। खुफिया सूचना के आधार पर की गई इस अचानक कार्रवाई से इलाके में सनसनी मच गया है।
पढ़ें :- जमीन के लालच में हद पार, मृत पिता के शव से लगवाया अंगूठा, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
मिली जानकारी के अनुसार, एटीएस की टीम तड़के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ टीम ने संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी की और दो युवकों को अपनी हिरासत में ले लिया। फिलहाल, टीम दोनों को अपने साथ किसी अज्ञात और सुरक्षित स्थान पर ले गई है, जहां उनसे देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े संभावित इनपुट को लेकर काफी गहनता से पूछताछ की जा रही है।
मामले के मुख्य बिंदु
एटीएस की टीम ने आज यानी शुक्रवार सुबह बेहद गोपनीय तरीके से शेरपुर गांव में दबिश दी। साथ ही सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय बहादुरगढ़ थाने की पुलिस को बैकअप में रखा गया था। इस छापेमारी में पकड़े गए संदिग्धों से किसी बड़े नेटवर्क या साजिश के सिलसिले में पूछताछ की जा रही है। हांलाकि, इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एटीएस या स्थानीय पुलिस के आला अधिकारियों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। वहीं सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि पूछताछ पूरी होने और ठोस सबूत मिलने के बाद ही इस मामले में गिरफ्तारी या अन्य कानूनी कदमों की आधिकारिक तौर पर घोषणा की जाएगी।