नई दिल्ली। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने वन मंत्री कोंडा सुरेखा को मंत्रिमंडल से हटा दिया है। ये कार्रवाई तब हुई जब मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और अन्य नेताओं के खिलाफ सुरेखा की बेटी कोंडा सुष्मिता की कथित टिप्पणियों को लेकर उठे विवाद के बीच की गई है। इस मामले को लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायकों ने कोंडा सुरेखा से माफी मांगने की मांग की थी। इसके बाद सुरेखा ने पार्टी के सामने अपना पक्षा रखा था।
पढ़ें :- अमेरिका दौरे को केंद्र की मंजूरी नहीं, लंदन से लौटेंगे रेवंत रेड्डी: बोले- युवाओं का भविष्य राजनीति से ऊपर
कहा जा रहा है कि, कोंडा सुरेखा के खिलाफ यह कार्रवाई दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के साथ हुई बैठक के बाद की गयी है। मामले को सुलझाने के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को कोंडा सुरेखा को दिल्ली तबल किया था। इस बैठक में शामिल होने के लिए तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के अलावा, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और डिप्टी सीएम के साथ कई नेता मौजूद थे।
TPCC की अनुशासन समिति ने 25 अगस्त को अपनी रिपोर्ट राज्य कांग्रेस अध्यक्ष को सौंप दी थी। माना जा रहा है कि समिति ने सुरेखा को मंत्रिमंडल से हटाने की सिफारिश की गई थी। सुरेखा के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश उनकी बेटी की उन टिप्पणियों को लेकर की गई, जिन्हें पार्टी और उसके नेतृत्व के लिए नुकसानदेह माना गया।