Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बड़ी तैयारी, हमीरपुर में 34 हजार से ज्यादा वोटर ID कार्ड डाक से भेजे गए

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बड़ी तैयारी, हमीरपुर में 34 हजार से ज्यादा वोटर ID कार्ड डाक से भेजे गए

By Sushil Sah 
Updated Date

हमीरपुर। निर्वाचन विभाग ने उत्तर प्रदेश में आनेवाले विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर मतदाता पहचान पत्रों के वितरण की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी क्रम में नए मतदाताओं के वोटर ID कार्ड हमीरपुर जिले में डाक के माध्यम से उनके घरों तक पहुंचाए जा रहे हैं। निर्वाचन विभाग का उद्देश्य है कि मतदाताओं को पहचान पत्र के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

पढ़ें :- आजम खान, बोले- मैं एक ही खानदान के लिए आधी सदी गुजार दी और अपनी आने वाली पीढ़ी को भी उनके हवाले कर दिया

हमीरपुर में 34,059 मतदाता पहचान पत्र भेजे गए

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 34,059 नए मतदाता पहचान पत्र हमीरपुर जिले में डाक के माध्यम से भेजे गए हैं। वहीं मौदहा और राठ तहसील क्षेत्रों में इन कार्डों के वितरण की प्रक्रिया चल रही है।

स्पीड पोस्ट से घर पहुंचेगा वोटर ID कार्ड

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि मतदाता पहचान पत्र (EPIC) भारतीय डाक विभाग के स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा जिन मतदाताओं के पते या पिन कोड में गलती अथवा अधूरी जानकारी होगी, उनके कार्ड डाक विभाग से वापस संबंधित निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) के पास पहुंच सकते हैं। इसके बाद ऐसे सभी कार्ड बूथ लेवल ऑफिसर के माध्यम से मतदाताओं तक पहुंचाए जाएंगे।

पढ़ें :- UP Election 2027: जनसत्ता दल ने प्रत्याशियों की जारी की पहली लिस्ट, विश्वनाथगंज सीट से कुलदीप पटेल को बनाया प्रत्याशी

31 दिसंबर तक कार्ड पहुंचाने का लक्ष्य

निर्वाचन विभाग की ओर से पहले जारी जानकारी के मुताबिक, 28 जुलाई 2026 के बाद मतदाता सूची में शामिल हुए और 30 नवंबर तक शामिल होने वाले मतदाताओं को 31 दिसंबर 2026 तक पहचान पत्र उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही जनवरी 2027 से मतदाता सूची में नाम जुड़ने के 15 दिनों के भीतर कार्ड पहुंचाने की व्यवस्था लागू करने की योजना बताई गई है।

मतदाताओं के लिए जरूरी बात

वोटर ID कार्ड न मिलने पर मतदाता अपने बूथ लेवल ऑफिसर यानी BLO या संबंधित निर्वाचन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही मतदाता सूची में अपना नाम और अन्य विवरण जरूर जांचें। इस बात का ध्यान रखे कि मतदान के लिए मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है, केवल वोटर ID कार्ड होना पर्याप्त नहीं है।

इस तरह से यूपी में चुनावी तैयारियों के बीच मतदाता पहचान पत्रों का वितरण भी तेज किया जा रहा है। 34 हजार से अधिक कार्ड हमीरपुर में भेजे जाने की यह प्रक्रिया इसी अभियान का हिस्सा है।

पढ़ें :- कांग्रेस को अपमान का घूंट पीने की आदत पड़ गई है, तभी तो एक तरफ वार्ता चल रही है और दूसरी तरफ सपा टिकट वितरण कर रही: पंकज चौधरी
Advertisement