Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. वाराणसी में बड़ा सड़क हादसा, बाइक सवार दो कांवरियों सहित छह लोग घायल

वाराणसी में बड़ा सड़क हादसा, बाइक सवार दो कांवरियों सहित छह लोग घायल

By Sushil Sah 
Updated Date

उत्तर प्रदेश। वाराणसी में मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर में हाईवे पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो कांवरियों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को पास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है। इसके बाद पुलिस ने घायलों के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है।

पढ़ें :- अमेरिका में अनियंत्रित पिकअप ट्रक ने डिवाइडर लांघकर कार को मारी टक्कर, आंध्र प्रदेश के 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत

अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कांवरियों की बाइक

सूत्रों के अनुसार, पहला हादसा रूपापुर के समीप हाईवे पर हुआ। प्रयागराज जिले के जलालपुर निवासी बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करके बाइक से वापस लौट रहे दो कांवरिया, शुभम और दीपांशु की रूपापुर के समीप उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार में डिवाइडर से जा टकराई। इस तेज टक्कर की वजह से दोनों कांवरिया सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से दोनों को भदवर स्थित हेरिटेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

रूपापुर चौराहे पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत

इस हादसे के बाद दूसरा हादसा भी रूपापुर चौराहे पर ही घटित हुआ, जहां दो बाइकों के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और चार अन्य लोग घायल हो गए। इन घायलों की पहचान भदोही जिले के जाठी, नेवादा निवासी विकास और चौरी निवासी रोशन के रूप में हुई है, जिन्हें कछवांरोड स्थित प्रकाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हांलाकि इस हादसे में घायल दो अन्य युवक शुभम और करिया जो भोरकलां निवासी हैं, को प्राथमिक उपचार के बाद उनके परिजन अपने घर ले गए हैं। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और हाईवे पर पुन: यातायात व्यवस्था को सुचारू कर दिया गया है।

पढ़ें :- AR रहमान के बेटे का चेन्नई में भयंकर कार एक्सीडेंट, बाल-बाल बची आमीन की जान
Advertisement