Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Make momos at home: घर में आसानी से बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, ये है बनाने का तरीका

Make momos at home: घर में आसानी से बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, ये है बनाने का तरीका

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Make momos at home: आज कल स्ट्रीट फूड का अच्छा खासा क्रेज है। हर गली चौराहे पर मोमोज के स्टॉल दिख ही जाते है। मोमोज को बहुत ही आसानी से घर में भी बना सकते है। बिना किसी झंझट के। तो चलिए जानते हैं घर में मोमोज बनाने का तरीका।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

 टेस्टी मोमोज बनाने के लिए ये है जरुरी सामग्री

एक कप मैदा, एक कप कद्दूकस की हुई पत्ता गोभी,

एक कप कद्दूकस गाजर,

एक कप बारीक कटी शिमला मिर्च और प्याज,

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

एक चम्मच काली मिर्च पाउडर,

अदरक का पेस्ट

दो चम्मच तेल

स्वादानुसार नमक

वेज मोमोज बनाने का तरीका

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है

वेज मोमोज बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बर्तन में मैदा डालना होगा। इसमें नमक और एक चम्मच तेल डालकर इसे अच्छी तरह पानी की मदद से गूंथ लें. अब आटे को थोड़ा नरम होने के लिए 10 मिनट तक कपड़े में लपेट कर रख दें।

जब तक आटा 10 मिनट तक रखा रहे, तब आप दूसरी तरफ एक पैन में एक चम्मच तेल डालकर उसमें प्याज डाल दें, जब प्याज हल्के सुनहरे हो जाए, तो इसमें सारी काटी हुई और कद्दूकस की हुई सब्जियां, अदरक का पेस्ट, काली मिर्च पाउडर, नमक सब मिलाकर अच्छा तड़का लगा लें।

फिर थोड़ी देर इसे ढककर पका लें, 5 से 8 मिनट के बात इस स्टफ को एक प्लेट में निकाल कर कुछ देर के लिए ठंडा होने दें। अब मैदे के आटे से लोई बनाकर पुरी के आकार में बेल लें और इस पर स्टफिंग के लिए थोड़ा मिश्रण डाल दें अब इसे मोदक की तरह फोल्ड कर पैक कर दें।

इसके बाद स्टीम करने के लिए आप इडली स्टैंड की मदद ले सकते हैं। इसमें आपको मोमोज स्टीम करने के लिए 10 से 12 मिनट के लिए ढककर रख देना होगा. इसके बाद मोमोज को चिमटे की मदद से एक प्लेट में निकाल ले और लाल मिर्च चटनी या मेयोनेज़ के साथ सर्व करें।

Advertisement