Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. make Salted Vermicelli: नमकीन सेवई बनाने पर आपस में चिपक जाती हैं तो इस तरह बनाएं एकदम अलग अलग टेस्टी सेंवई

make Salted Vermicelli: नमकीन सेवई बनाने पर आपस में चिपक जाती हैं तो इस तरह बनाएं एकदम अलग अलग टेस्टी सेंवई

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सेवई का जायका अधिकतर लोगो को खूब पसंद आता है। सेवई को दो तरह से बनाया जाता है एक तो मीठी जिसे दूध डालकर खीर की तरह बनाया जाता है। दूसरी नमकीन जिसे गाजर और शिमला मिर्च मिक्स करके बनाया जाता है। खाने में दोनो सेवईयों का कोई जवाब नहीं है।

पढ़ें :- यूक्रेन की नौसेना का दावा, वोरोनिश के बोरिसोग्लेब्स्क एयरफील्ड पर हमले में छह एसयू-34एम विमान नष्ट

लेकिन कुछ लोगो की शिकायत रहती है कि नमकीन सेवई बनाने पर उनकी सेवईं आपस में चिपक जाती है तो आज हम आपको एकदम अलग अलग छिटकी हुई नमकीन सेवई बनाने का तरीका बताने जा रहे है जिसे आप सुबह या शाम को नाश्ते के तौर पर ट्राई कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।

नमकीन सिवई बनाने के लिए ये है जरुरी सामग्री

सेवई मोटी वाली
हरा मटर
हरी मिर्च
टमाटर
जीरा
गरम मसाला
पिसी लाल मिर्च
महीन कटा हुआ आलू
नमक
सरसों को तेल

नमकीन सेंवई बनाने का ये है तरीका

पढ़ें :- UP Panchayat Election : यूपी पंचायत चुनाव 3 महीने में कराने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा प्रधान संगठन, कहा- अप्रैल 2027 से पहले कराना अंसभव

नमकीन सेवई बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही को धीमी आंच पर चढ़ाएं। इसके बाद इसमें दो चम्मच सरसों का तेल डाल दें। जब तेल गरम हो जाए तो सेवई को उसमें डालकर चलाएं। याद रहे कि आप आंच को धीमी ही रखें वरना सेवई नीचे से जल जाएगी। सिवई को हल्का भूरा होने तक भूनें। जब सिवई हल्की ब्राउन हो जाए तो गैस को बंद करके सेवई को प्लेट में निकाल लें।

अब गैस को फिर से धीमी आंच पर रखें और इसमें आधा चम्मच जीरा डालें। इसके बाद कटे हुए कच्चे आलू को डालकर कंछुली से चलाएं। इसमें अब हरी मिर्च, आधे चम्मच से भी कम पिसी लाल मिर्च और हरा मटर डालें। इन्हें चलाएं और प्लेट से ढक दें। करीब 2 मिनट बाद प्लेट को हटाकर चेक करें कि आलू हल्के पके हैं या फिर नहीं जब आलू हल्के पक जाए तो उसमें भुनी हुई सेवई को डालें।

इसके बाद इसे अच्छे से मिलाएं और इतना पानी डालें कि सेवई पानी में डूब जाए। इसमें स्वादानुसार नमक और आधा चम्मच गरम मसाला डालकर कंछुली से चलाएं। इसके बाद प्लेट से ढक दें। करीब दो मिनट बाद आप देखेंगे कि सेवई पानी को सोख लेगी और हल्का पानी होगा।

इसके बाद इसमें टमाटर को डालकर फिर से प्लेट को ढक दें। 2 से 3 मिनट बाद आप देखेंगे कि सेवई ने पूरा पानी सोख लिया है। अब प्लेट को हटा दें और सेवई को बिना प्लेट के धीमी आंच पर भूने। करीब एक मिनट बाद गैस को बंद कर दें और सेवई को प्लेट में निकाल लें। आपकी नमकीन सेवई खाने के लिए एकदम तैयार है।

पढ़ें :- पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने 'जननीति भारत पार्टी' बनाई , बोलीं- 2027 का चुनाव लड़ेंगे, आपका राज होगा,मीरजापुर सदर से लड़ेंगी चुनाव
Advertisement