Traditional Dish Haleem: रमजान का पावन महिना चल रहा है। इस मुबारक महीने में मुस्लिम लोग इबादत और रोजा रखते है। मुस्लिम परिवारों में रमजान में माह में इफ्तार में तरह तरह की टेस्टी डिश आदि बनाते है।
पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम
इसके अलावा एक ऐसी डिश जो पुराने और पारंपरिक तरह से बनायी जा रही है और लोग इसे खाना पसंद भी करते है। ऐसी ही डिश है हलीम। इसके बारे में बहुत कम ही लोग जानते है। चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।
हलीम बनाने के लिए जरुरी सामग्री
एक किलो- मटन, 1/2 किलो- गेहूं का दलिया, एक कप- चना दाल, एक बड़ा चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट, तीन छोटी चम्मच- लाल मिर्च पाउडर, तीन छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, तीन छोटी चम्मच- धनिया पाउडर, 1/2 कप- दाल, तीन बडी- इलायची, 1/2 कप- मसूर दाल, 1/2 कप- मूंग दाल, पांच कटी- प्याज़ , एक छोटी चम्मच- जीरा, आठ से दस काली मिर्च, आठ लौंग 1/2 छोटा चम्मच- गरम मसाला पाउडर, पुदीना पत्ती, धनिया पत्ती, एक नींबू, स्वादानुसार-नमक
एक कप तेल।
हलीम बनाने का ये है तरीका
पढ़ें :- Sooran Health Benefits : इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व
हलीम बनाने के लिए सबसे पहले दलिया को पानी में 8 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। साथ ही, सारी दालों को भी दूसरे बर्तन में 2 से 3 घंटे तक भिगोकर रखना है। अब प्रेशर कुकर को एक गैस पर रखें और भिगोई हुई दाल और दलिया को छान कर निथार लें। फिर थोड़ा पानी और नमक डालकर कुकर बंद कर दें।
4-5 सीटी आने पर गैस बंद कर दें और हल्का ठंडा करके बड़े चम्मच से घोट लें। अगर आपको दरदरा नहीं पसंद तो आप बारीक पीस सकती हैं।
अब आप प्रेशर कुकर में मटन, थोड़ा पानी,नमक,1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, आधा चम्मच हल्दी आदि को डालकर 3 सिटी आने तक पका लें। फिर अब बड़े पतीले में तेल गर्म करके 1 प्याज को काटकर हल्का ब्राउन होने तक पका लें। इसी तेल में सारे कुटे हुए खड़े मसाले और बना हुआ मटन डालकर 10 से 15 मिनट भुन लें।
अब नमक और जरूरत के हिसाब से पानी डालकर ऊपर से ढक्कन बंद कर दें। कुटी हुई दलिया और दाल 10 मिनट धीमी आंच पर ढक्कन ढक कर पका लें।
जब पानी सूख जाए तो गैस बंद करदें। गर्म मसाला पाउडर छिड़के। हलीम को हमें ज्यादा पतला या गाढ़ा नहीं रखना है।
बस ऊपर से नींबू, चाट मसाला, प्याज और हरा धनिया से सजा कर गर्मा गर्म परोसे।
पढ़ें :- 48 साल से पानी नहीं पिया, दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट प्यास लगने पर पीते हैं- Coca-Cola