Tomato Fritters : अब खाइये टमाटर के यम्मी पकौड़े (Tomato Pakoras) आयेगा मस्त मजा। सब आपसे पूछेंगे कैसे बनाया है इनको? दोस्तों अब तक आपने आलू प्याज के पकौड़े,पनीर के पकौड़े, गोभी के पकौड़े ही खाये होंगे पर आज आप टमाटर के कुरकुरे पकौड़े भी खाने को हो जाओ तैयार। टमाटर के पकौड़े (Tomato Pakoras) बनाना बहुत सिम्पल है और जल्दी से तैयार होने वाली रेसिपी है तो हो जाये तैयार टमाटर के पकौड़े (Tomato Pakoras) बनाने के लिये इसके लिये लेनी है ये चीजे।
पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम
टमाटर के पकौड़े के लिये सामान
दो मीडियम आकार के टमाटर
एक कप बेसन
दो बड़े चम्मच चावल का आटा
पढ़ें :- Sooran Health Benefits : इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व
बारीक कटी हरी मिर्च
आधा चम्मच अजवाइन
आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
चुटकीभर हल्दी
एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर
पढ़ें :- 48 साल से पानी नहीं पिया, दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट प्यास लगने पर पीते हैं- Coca-Cola
नमक
पानी
तलने के लिए तेल
टमाटर के पकौड़े बनाने की विधि
टमाटर के पकौड़े (Tomato Pakoras) बनाने के लिए टमाटर को गोल स्लाइस में काट लें। अब एक कटोरे में बेसन, चावल का आटा, हरी मिर्च, अजवाइन और मसालों आदि को डालकर अच्छे से मिला लें। और बैटर तैयार करले। अब एक पैन में तेल गर्म करें। टमाटर के स्लाइस को बैटर में डुबोकर गर्म तेल में डालें।
मीडियम आंच पर टमाटर के पकौड़े को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। जब पकौड़ें अच्छे से गोल्डन हो जाएं तो उन्हें नैपकिन पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल हट जाए। लो आपके कुरकुरे टमाटर के पकौड़े तैयार है। इसे चटनी साॅस के साथ सब को परोसें।