Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Video- केरल में समारोह के दौरान हाथी हुआ हिंसक; एक को हवा में उछाला; 24 लोग घायल

Video- केरल में समारोह के दौरान हाथी हुआ हिंसक; एक को हवा में उछाला; 24 लोग घायल

By Abhimanyu 
Updated Date

Malappuram, Kerala Elephant turned violent: केरल के मलप्पुरम में एक भयावह घटना सामने आयी है। यहां पर आयोजित समारोह के दौरान एक हाथी अचानक हिंसक हो गया। इस दौरान हाथी ने भीड़ को कुचलने की कोशिश की और एक शख्स को सूंड़ से पकड़कर हवा में उछाल दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- भारत रत्न LK आडवाणी से मिलने अस्पताल पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, पूर्व उप-प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य पर दिया बड़ा अपडेट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना 8 जनवरी को बीपी अंगदी, तिरुर में पुथियांगडी वार्षिक ‘नेरचा’ के दौरान घटित हुई। इस धार्मिक समारोह में तब अफरातफरी मच गयी जब समारोह में शामिल एक हाथी अचानक हिंसक हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि धार्मिक समारोह में पांच हथियों की पंक्ति के बीच में खड़ा हाथी अचानक भीड़ की ओर बढ़ता है। इस दौरान वह हाथी एक व्यक्ति को पैर से पकड़ता हुआ, उसे हवा में उछालता हुआ और एक तरफ फेंक देता है।

पढ़ें :- जबलपुर में दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी ने रेत में दबाया चेहरा, बाल-बाल बची मासूम

वीडियो दिख रहा है कि हाथी का हिसंक रूप देखकर घटना स्थल पर मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगते हैं। इस घटना में 24 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। वहीं, समारोह उपस्थित लोगों में दहशत फैल गई है। अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।

Advertisement