कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मंगलवार को तब एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब पुलिस से अनुमति नहीं मिलने के बावजूद, पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस (TMC) की अध्यक्ष ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने शहर के मध्य भाग में एस्प्लेनेड के पास राशमोनी एवेन्यू (Rashmoni Avenue) में विरोध मार्च का नेतृत्व किया।
पढ़ें :- ‘गृह’ नामक कोई मंत्रालय यूपी में है क्या...' अखिलेश ने पैरा एथलीट चिराग त्यागी और कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की हत्या पर उठाए सवाल
UNSTOPPABLE. FEARLESS. UNMATCHED.@MamataOfficial stands tall among her people, embraced by their unwavering love, trust and support.
Today, thousands gathered at the protest site in a powerful display of solidarity with our Hon'ble Chairperson and to unequivocally condemn the… pic.twitter.com/BS5xrTRW6T
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) June 2, 2026
पढ़ें :- अन्नामलाई के इस्तीफे से तमिलनाडु BJP को लगा बड़ा झटका! हाईकमान की कोशिशें भी हुईं फेल
इस दौरान उनके भतीजे और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी (General Secretary Abhishek Banerjee) , TMC के बड़े नेता मदन मित्रा, सांसद कल्याण बनर्जी भी उनके साथ थे। बनर्जी के साथ पार्टी के पुराने दिग्गज नेता फिरहाद हकीम, डेरेक ओ’ब्रायन और डोला सेन भी नज़र आए, लेकिन TMC के टिकट पर हाल ही में विधानसभा सीटें जीतने वाले ज़्यादातर नए चेहरे इस मौके पर नदारद थे। इस तरह भाजपा से सियासी मोर्चे पर जंग लड़ रहीं ममता को अपने ही विधायकों से नाउम्मीदी हाथ लगी है।
THE CROWD SAYS IT ALL!
The love and affection for @MamataOfficial is ORGANIC, GENUINE AND UNMATCHED.
No amount of propaganda can manufacture this kind of connection with the people. It is built on years of trust, compassion and unwavering commitment to Bengal. pic.twitter.com/38tSeu0utZ
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) June 2, 2026
पढ़ें :- सीएम योगी, बोले-हमारी सरकार ने मच्छर और माफिया का इलाज कर जड़ से खत्म किया, अब बीमारी भी दूर और क्राइम भी
बहरहाल, ममता बनर्जी जब एस्प्लेनेड के Y-चैनल पर धरने वाली जगह पर पहुंचीं, तो कोलकाता पुलिस ने उन्हें धरना देने से मना कर दिया और TMC की उस अपील को ठुकरा दिया, जिसमें उन्होंने पास की रानी राशमोनी रोड पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी थी। इससे विरोध स्थल पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई और पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प देखने को मिली।
ममता बनर्जी जिंदाबाद के नारे
Bengal govt refused permission for @MamataOfficial for dharna. But you CAN’T STOP HER. From a bus stand on the streets of Kolkata leading us all-fighting for rights of hawkers evicted illegally, post poll violence & atrocities
Shot this on my phone at the highly emotive dharna pic.twitter.com/3u2cWdeEJx— Derek O'Brien | ডেরেক ও'ব্রায়েন (@derekobrienmp) June 2, 2026
पढ़ें :- दिल्ली दौरे से बदली सियासी तस्वीर? बीजेपी छोड़ने की अटकलों के बीच नितिन नवीन से मिले अन्नामलाई
इस दौरान विरोध स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। जब ममता बनर्जी TMC समर्थकों को संबोधित कर रही थीं, तब बीच-बीच में लोग “ममता बनर्जी जिंदाबाद” के नारे लगा रहे थे। यह धरना हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में BJP की जीत के बाद TMC कार्यकर्ताओं और नेताओं पर कथित हमलों के विरोध में आयोजित किया गया है। धरना स्थल पर किसी भी तरह की स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए मौके पर पुलिस की एक टीम तैनात की गई है।
294 में से 177 सीटों पर मतगणना में धांधली
मेगाफोन से भीड़ को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा,कि भाजपा ने बंगाल विधानसभा चुनाव जीतने के लिए 294 में से 177 सीटों पर मतगणना में धांधली की।” उन्होंने कहा कि पुलिस टीएमसी कार्यकर्ताओं को प्रदर्शनों में भाग न लेने की धमकी दे रही है, लेकिन मैं विरोध प्रदर्शन जारी रखूंगी। उन्होंने आरोप लगाया, कि हमें मंच बनाने या माइक्रोफोन इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने ज़ोर देकर कहा कि यह धरना तय कार्यक्रम के अनुसार शाम तक जारी रहेगा। यह धरना शनिवार को उनके भतीजे और TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले, चुनाव के बाद हुई कथित हिंसा और फेरीवालों को हटाए जाने के विरोध में दिया जा रहा है।