नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की पूर्व मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) , वकील का चोगा पहनकर, गुरुवार को कलकत्ता हाई कोर्ट (Calcutta High Court) पहुंचीं। जानकारी के अनुसार, चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़ी PIL मामले में चीफ जस्टिस हाई कोर्ट सुजॉय पाल (High Court Chief Justice Sujoy Paul) के सामने वह दलील रखेंगी। उम्मीद है कि वह मामले की कार्यवाही के कई पहलुओं पर सवाल उठाएंगी।
पढ़ें :- बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने TMC दफ्तर में लगाई फांसी! सुसाइड नोट में लिखा- राजनीति में आना ही मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी
ममता बनर्जी एक बार फिर वकील की ड्रेस में कोलकाता हाईकोर्ट पहुँची, जहाँ चुनाव के बाद हुई हिंसा और TMC कार्यालयों पर हमलों के मामले में दीदी खुद अदालत में अपना पक्ष रखने वाली हैं…
pic.twitter.com/wTbc2TALZ6 — Ashraf Hussain (@AshrafFem) May 14, 2026
SIR के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट भी पहुंची थी
पढ़ें :- मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने पर मचा बवाल, CM शुभेंदु अधिकारी से मिले मुर्शिदाबाद के 2 सांसद
वहीं, ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) इससे पहले एसआईआर के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में बतौर वकील दलील पेश कर चुकी हैं। बता दें कि, यह याचिका TMC नेता और वकील कल्याण बंदोपाध्याय के बेटे शीर्षान्या बंदोपाध्याय ने दायर की थी। ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने 1982 में जोगेश चंद्र कॉलेज ऑफ लॉ (Jogesh Chandra College of Law) से अपनी कानून की डिग्री हासिल की थी।
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) में टीएमसी TMCकी करारी हुई है। इस चुनाव में बीजेपी को 207 सीटें मिली हैं। वहीं, टीएमसी (TMC) को 80 सीटें मिली हैं। पूर्व सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) का कहना था कि बीजेपी (BJP) ने 100 सीटें लूट ली हैं। वहीं, प्रचंड बहुमत के बाद पश्चिम बंगाल में 9 मई को सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।