लखनऊ। “मैंगो बाबा मोबाइल ऐप” यह एक अभिनव डिजिटल प्रयास है, जो किसानों, उद्यमियों, बागवानों और आम प्रेमियों के लिए उपयोगी सिद्ध हो सकता है। केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान (CISH), लखनऊ के निदेशक डॉ. शैलेंद्र राजन ने बताया कि आमों को सीधे किसानों से ग्राहकों तक पहुंचाने में “मैंगो बाबा” मोबाइल ऐप काफी मददगार है।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
उन्होंने बताया कि मैंगो बाबा ऐप आम उत्पादन, संरक्षण, विपणन और निर्यात से जुड़ी जानकारी का एक समर्पित मंच है। इसमें मौसम की जानकारी, कीट एवं रोग प्रबंधन, बाजार मूल्य, उन्नत किस्मों का विवरण और वैज्ञानिक सलाह जैसी उपयोगी जानकारियां सहज भाषा में उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही, यह ऐप आम की किस्मों की पहचान और उनके उपयुक्त क्षेत्रों की जानकारी भी देता है।
उन्होंने बताया कि ऐसे समय में जब डिजिटल सशक्तिकरण कृषि क्षेत्र में क्रांति ला रहा है, मैंगो बाबा ऐप जैसे प्रयास किसानों के जीवन में वास्तविक बदलाव ला सकते हैं।