Mann Ki Baat: मन की बात कार्यक्रम के 121वें एपिसोड में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) देशवासियों संबोधित करते हुए सबसे पहले पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब मैं आपसे अपने दिल की बात कर रहा हूं, तो मेरे दिल में गहरी पीड़ा है। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले ने हर नागरिक को दुखी कर दिया है। हर भारतीय पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी सहानुभूति रखता है।
पढ़ें :- Nari Shakti Vandan Adhiniyam : अमित शाह, बोले -बिल को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम, दक्षिण के राज्यों को कोई घाटा नहीं
पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि भारत के लोगों में जो आक्रोश है। वो आक्रोश पूरी दुनिया में है। इस आतंकी हमले के बाद लगातार दुनिया भर से संवेदनाएं आ रही हैं। मुझे भी वैश्विक नेता (Global leaders) ने फोन (phone) किए हैं। पत्र लिखे हैं, संदेश भेजे हैं। इस जघन्य तरीके से किए गए आतंकी हमले की सब ने कठोर निंदा की है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।
कश्मीर को बर्बाद करना चाहते हैं आतंकी
पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि पहलगाम हमला आतंकवाद को संरक्षण देने वालों की हताशा को दर्शाता है। ऐसे समय में जब कश्मीर में शांति लौट रही थी। तब देश और जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों को यह पसंद नहीं आया। आतंकी और उनके आका चाहते हैं कि कश्मीर एक बार फिर बर्बाद हो जाए। इसलिए इतनी बड़ी साजिश रची गई। आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में देश की एकता हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हमें इस चुनौती का सामना करने के लिए अपना संकल्प मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि एक बार फिर, मैं पीड़ित परिवारों को आश्वासन देता हूं कि उन्हें न्याय मिलेगा। इस हमले के साजिशकर्ताओं और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी।
Sharing this month's #MannKiBaat. https://t.co/2d2HftdU4T
पढ़ें :- Women Reservation Bill : पीएम मोदी, बोले- जो विरोध करेंगे उन्हें कीमत चुकानी पड़ेगी,आप महिलाओं की समझदारी पर करो भरोसा
— Narendra Modi (@narendramodi) April 27, 2025
संकट के समय भारत सबका दोस्त: पीएम मोदी
मन की बात के जरिए पीएम मोदी (PM Modi) ने आगे कहा कि पिछले महीने म्यांमार में विनाशकारी भूकंप आया था। भारत ने म्यांमार के लोगों के लिए तुरंत ऑपरेशन ब्रह्मा लॉन्च किया। ऑपरेशन ब्रह्मा में भाग लेने वाले सभी लोगों पर हमें बेहद गर्व है। ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ हमारी परंपराओं और मूल्यों को समेटे हुए है। संकट के समय में वैश्विक मित्र के रूप में भारत की त्वरित प्रतिक्रिया और मानवता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता हमारी पहचान बन रही है।
सचेत ऐप से मिलेगी मौसम की जानकारी
पढ़ें :- Women Reservation Bill : प्रियंका गांधी, बोलीं- कांग्रेस सरकार ने आजादी के बाद पहले दिन से महिलाओं को दिलाया वोट का अधिकार, अमेरिका लगे थे 150 साल
पीएम मोदी (PM Modi) ने मन की बात के जरिए आगे कहा कि सचेत ऐप लॉन्च किया गया है। यह ऐप प्राकृतिक आपदा में फंसने से बचाने में मदद कर सकता है। इस ऐप को भारत के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से बनाया गया है। सचेत ऐप का मकसद हर संभव तरीके से सूचित और सुरक्षित रखना है। इस ऐप के जरिए आप मौसम विभाग से अपडेट भी हासिल कर सकते हैं। यह ऐप कई क्षेत्रीय भाषाओं में भी जानकारी मुहैया करता है।
एक पेड़ लगाएं मां के नाम
पीएम मोदी ने आगे कहा कि एक पेड़ मां के नाम’ अभियान उस मां को समर्पित है। जिसने हमें जन्म दिया और धरती मां को। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इस अभियान को एक साल पूरा हो जाएगा। इस एक साल में देशभर में 1.4 अरब से अधिक पेड़ लगाए गए हैं। भारत की पहल को देखते हुए विदेशों में भी लोगों ने अपनी माताओं के नाम पर पेड़ लगाए हैं। पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि आप भी इस अभियान से जरूर जुड़ें।
बता दें कि मन की बात’ कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी सहित 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है।