Maritime Security : समुद्र में व्यापारिक जहाजों का अपहरण और लूट पाट की घटनाओं को रोकने के लिए सऊदी ने बनाया 14 देशों का गठबंधन बनाया है। खबरों के अनुसार, लाल सागर, बाब अल-मंदेब स्ट्रेट और अदन की खाड़ी में समुद्री सुरक्षा (Maritime Security) मजबूत करने के लिए सऊदी अरब ने 14 देशों के गठबंधन का ऐलान किया है।
पढ़ें :- West Asia Crisis : रिपोर्ट में दावा,अमेरिकी मिसाइल इंटरसेप्टर के घटते भंडार की वजह से पीछे हटे ट्रंप? ईरान पर रोक दिए बड़े सैन्य हमले
समुद्री मार्गों पर नेविगेशन की सुविधा
इस गठबंधन का काम अंतराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति (Oil and gas exports) के लिए अहम समुद्री मार्गों पर नेविगेशन की सुविधा को सुनिश्चित करना और समुद्री सुरक्षा सहयोग (Maritime Security Cooperation) को मजबूत करना होगा।
ये देश गठबंधन में नहीं
गठबंधन के गठन को लेकर आयोजित बैठक में कुल 51 देशों को इनविटेशन मिला था। इसमें 43 देशों ने हिस्सा लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तुर्की, कुवैत, बहरीन, कतर, जॉर्डन, मिस्र, पाकिस्तान, जिबूती, सोमालिया, बांग्लादेश, यमन, सूडान और कोमोरोस जैसे देश भी इस गठबंधन का हिस्सा बन चुके हैं या बन सकते हैंं हालांकि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और ओमान ने इस गठबंधन में शामिल होने के लिए हामी नहीं भरी।
वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भारी असर
यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब अमेरिका-ईरान संघर्ष होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) पर केंद्रित हो गया है। इस रास्ते विश्व के कुल तेल और गैस निर्यात (Oil and gas exports) का 20 प्रतिशत हिस्सा गुजरता है। लेकिन अब इसके तकरीबन बंद होने से वैश्विक अर्थव्य वस्था (Global Economy) पर भारी असर पड़ रहा है। हाल ही में तनाव बढ़ने के साथ, यमन में ईरान समर्थित हूती लड़ाकों (Houthi fighters) ने बाब अल-मंडेब-लाल सागर(Bab al-Mandeb – Red Sea)(Bab al-Mandeb – Red Sea)-अदन की खाड़ी मार्ग (Gulf of Aden route) पर बार-बार हमले किए हैं।