Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Mangal Gochar 2026 Today : ग्रहों के सेनापति मंगल आज करेंगे गोचर, इन राशियों के साहस और आत्मविश्वास में होगी वृद्धि

Mangal Gochar 2026 Today : ग्रहों के सेनापति मंगल आज करेंगे गोचर, इन राशियों के साहस और आत्मविश्वास में होगी वृद्धि

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mangal Gochar 2026 Today :  ग्रह मंडल के सेनापति और साहस शौर्य के देवता मंगल देव का गोचर आज होगा। आज 2 अगस्त 2026 को मंगल वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। 18 सितंबर तक मंगल देव इसी राशि में रहेंगे। इस राशि परिवर्तन से करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में कई राशियों को लाभ मिलेगा तथा राहु के साथ नवपंचम योग बनेगा।

पढ़ें :- Belpatra Plant : सावन में लगाएं ये खास पौधा, जानें सही दिशा और सावधानियां

मेष राशि
मेष राशि के लोगों को काम में सफलता मिल सकती है। मंगल गोचर करने से आपके रूके हुए काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि
सिंह राशि के लिए मंगल गोचर शुभ रहेगा। आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप लोगों के काम सफल होंगे।

मकर राशि
मकर राशि वालों पर मंगल गोचर का सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। काम में सफलता मिलेगी और काम के सिलसिले में यात्रा के लिए जाना पड़ सकता है। जीवन में चल रही मुश्किलों का अंत होगा।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को मेहनत का भरपूर फल मिलेगा। इन लोगों को नौकरी और करियर में सफलता मिलेगी। कमाई बढ़ेगी और पुराने किए निवेश से धनलाभ हो सकता है।

पढ़ें :- Ketu Gochar 2026 : दिसंबर तक मघा नक्षत्र में रहेंगे केतु, इन राशियों की किस्मत चिमकेगी
Advertisement