इस अप्रैल माह में मंगल ने कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है, और अब वह 7 जून 2025 तक इसी राशि में संचार करेंगे। मंगल, साहस, पराक्रम और ऊर्जा के प्रतिनिधि ग्रह हैं। जब मंगल ग्रह चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करते हैं तो वे मिश्रित फल प्रदान करते हैं। कुछ राशियों के लिए यह गोचर विशेष रूप से कल्याणकारी सिद्ध होने वाला है।
पढ़ें :- Chaitra Amavasya 2026 : चैत्र अमावस्या पर करें इस चीज के आसान उपाय, बदल सकती हैं किस्मत, पाएं सफलता
इस गोचर का जहां कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है, वहीं कुछ राशियों को ये मिश्रित परिणाम देंगे और कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। आइए जानते हैं, मंगल देव किन राशियों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखेगा।
मेष राशि
मेष जातकों के लिए यह समय आत्मबल को बढ़ाने वाला है। मंगल आपकी चतुर्थ भाव में आकर न केवल आपके मनोबल को पुष्ट करेगा, बल्कि संपत्ति और पारिवारिक जीवन में भी सुखद संकेत देगा। घर-गृहस्थी की उलझनें भी सुलझती नजर आएंगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। यह समय आत्मविश्वास के साथ कदम बढ़ाने का है, सफलता निश्चित ही आपके कदम चूमेगी।
वृषभ राशि
पढ़ें :- Chaitra Navratri 2026 : चैत्र नवरत्रि में करें राशि के अनुसार माहउपाय,सुख-समृद्धि, धन और मनोवांछित फल मिलते हैं
मंगल का यह गोचर वृषभ राशि वालों के लिए जोश और उत्साह लेकर आया है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी, साहसी निर्णय लिए जाएंगे और रुके कार्यों को गति मिलेगी। निवास या कार्यक्षेत्र से जुड़ी कोई नई योजना मूर्त रूप ले सकती है। संघर्ष धीरे-धीरे थमेगा और मन को गहरा सुकून मिलेगा। भाई-बहनों के साथ संबंध सुधर सकते हैं।
कन्या राशि
मंगल का यह गोचर आपके लिए आर्थिक लाभ लेकर आया है। इस दौरान आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। करियर में नई ऊंचाइयां मिल सकती हैं। जो प्रयास अब तक उपेक्षित रहे, उन्हें अब मान्यता मिलेगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपके पुराने कार्यों की प्रशंसा होगी। अपनी काबिलियत पर भरोसा बनाए रखें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले मंगल के शुभ प्रभाव से मानसिक परेशानियों से दूर रहेंगे। घर परिवार में चल रहे मतभेद को दूर करने के लिए आपकी सलाह को अहमियत दी जाएगी। सामाजिक बैठकों में आपकी उपस्थिति लोगों को प्रभावित करेगी। स्वास्थ्य में सुधार की संभावना भी है। इस समय आपको आत्ममंथन की जरूरत होगी। इससे आप जीवन की कई समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।
पढ़ें :- Chaitra Navratri 2026 maa Vaishno Devi : चैत्र नवरात्रि पर सजेगा माता वैष्णो देवी का दरबार, ‘हाईटेक’सुरक्षा प्लान तैयार
मीन राशि
मीन राशि के लिए यह गोचर अत्यंत मंगलकारी है। इस गोचर के प्रभाव से कर्मों का पूरा फल मिलेगा और मेहनत का मूल्यांकन होगा। इस दौरान तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। साथ ही कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी।