Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Maruti Nexa range : मारुति की नेक्सा लाइनअप हुई सस्ती, शानदार डिस्काउंट का लाभ उठाएं

Maruti Nexa range : मारुति की नेक्सा लाइनअप हुई सस्ती, शानदार डिस्काउंट का लाभ उठाएं

By अनूप कुमार 
Updated Date

Maruti Nexa range :  मारुति सुज़ुकी ने अपने नेक्सा लाइनअप पर अप्रैल 2026 के लिए भारी छूट ऑफर्स का ऐलान किया है। नेक्सा लाइनअप में Ignis, Baleno, Fronx, Jimny, XL6, Grand Vitara और Invicto जैसे मॉडल शामिल हैं, जिससे ग्राहकों को कई विकल्प मिलेंगे।

पढ़ें :- Triumph Tracker 400 : ट्रायम्फ ट्रैकर 400 में रेट्रो लुक के साथ मिलेंगे मॉडर्न फीचर्स, जानें कीमत और खासियत

ऑफर्स
कंपनी इन ऑफर्स के तहत कैश छूट, एक्सचेंज बोनस और अन्य ऑफर्स जैसे फायदे दे रही है। ऐसे में अगर आप नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है।

शानदार छूट
अप्रैल 2026 में Maruti Suzuki अपनी प्रीमियम हैचबैक Ignis पर बढ़िया ऑफर्स दे रही है। इस महीने ग्राहकों को इस कार पर ₹20,000 तक का Cash Discount मिल रहा है। इसके साथ ही ₹15,000 तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है, यानी कि ग्राहक टोटल 35000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

स्क्रैपेज बोनस
इसके अलावा, कॉरपोरेट बोनस और स्क्रैपेज बोनस का फायदा भी मिल सकता है। हालांकि, इन एक्स्ट्रा ऑफर्स के तहत कितने की छूट मिलेगी, इसे कंपनी ने अभी तक साफ नहीं किया है।

Maruti Suzuki Fronx ने बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है और यह Tata Punch, Renault Kiger और Nissan Magnite जैसी कारों को टक्कर देती है। इसमें भरोसेमंद Engine Options और अच्छा Interior Package मिलता है, जिससे यह ग्राहकों के बीच काफी पॉपुलर है।

पढ़ें :- Royal Enfield Hunter 350 : दो कलर ऑप्शन में रॉयल एनफील्ड हंटर 350 पेश ,  जानें कीमत और बुकिंग

डिस्काउंट कि बात करें, तो इसके टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट पर ₹40,000 तक का Cash Discount मिल रहा है। हालांकि, नॉर्मल (NA) पेट्रोल वेरिएंट पर यह ऑफर लागू नहीं है। दोनों वेरिएंट्स पर ₹10,000 तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है, जिससे कुल बचत और बढ़ जाती है।

 

Advertisement