Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. महिला बैंक कर्मचारी से सपा नेता ने बोला- ”सपा की सरकार आई तो, सीएम कोटे से IAS बनवा दूंगा”: FIR दर्ज

महिला बैंक कर्मचारी से सपा नेता ने बोला- ”सपा की सरकार आई तो, सीएम कोटे से IAS बनवा दूंगा”: FIR दर्ज

By Harsh 
Updated Date

मथुरा में समाजवादी पार्टी के नेता डॉ. राजन रिजवी पर एक महिला बैंककर्मी को कथित तौर पर लगातार मैसेज भेजने और परेशान करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। मामला सामने आने के बाद सपा ने अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव पद से राजन रिजवी को हटा दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें :- मथुरा के ज्वेलरी शोरूम में 14 करोड़ का सोना और 15 लाख कैश, चुराने वाला निकला पुराना कर्मचारी...

‘कम्प्लीट वुमन’ बताया, फिर IAS बनाने की बात

महिला का आरोप है कि मॉर्निंग वॉक के दौरान राजन रिजवी से उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद वह बैंक में ग्राहक के तौर पर आने लगा और उसके आसपास रहने की कोशिश करता था। महिला के मुताबिक, उसने किसी तरह उनका निजी मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और व्हाट्सऐप पर लगातार संदेश भेजने लगा। विरोध करने पर भी संपर्क नहीं रुका।

इसी दौरान भेजे गए एक संदेश में लिखा गया

“मैडम नमस्ते, आप एक एक्सट्रा औरा वाली महिला हैं। खूबसूरत होने के साथ आपकी सीरत बहुत अच्छी है। यानी आप कंप्लीट वुमन हैं। मुझे आपकी पर्सनेलिटी पर आपकी यह जॉब अच्छी नहीं लगती। सपा की सरकार बनती है तो में आपको चीफ मिनिस्टर कोटे से डेपुटेशन के आधार पर IAS बनवाने की कोशिश करूंगा।”

महिला का कहना है कि उसने नंबर ब्लॉक कर दिया, लेकिन इसके बाद उसे अपनी और परिवार की निजी जानकारी जुटाए जाने की चिंता होने लगी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उसके घर, गाड़ी, कुक और ड्राइवर समेत परिवार से जुड़ी जानकारियां हासिल करने की कोशिश की गई। बैंक के बाहर खड़ी उसकी।

 

रात में घर के आसपास दिखने का भी आरोप

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में यह भी कहा कि उसे जानकारी मिली थी कि राजन रिजवी रात करीब साढ़े नौ बजे उसके घर के आसपास देखा गया। उसके पति की नौकरी और आने-जाने से जुड़ी जानकारी जुटाए जाने की आशंका भी जताई गई है। महिला ने पुलिस से स्क्रीनशॉट, सीसीटीवी, सुरक्षा कर्मचारियों और गवाहों के बयान के आधार पर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब इन आरोपों की जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। दूसरी ओर, अखिल भारत हिंदू महासभा ने मामले को लेकर कार्रवाई की मांग की है और पुलिस पर कार्रवाई न करने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी है।

Advertisement