Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Meen Rashi  : जल तत्व की राशि है मीन, जातकों को करनी चाहिए भगवान विष्णु जी की पूजा

Meen Rashi  : जल तत्व की राशि है मीन, जातकों को करनी चाहिए भगवान विष्णु जी की पूजा

By अनूप कुमार 
Updated Date

Meen Rashi  : मीन भचक्र की बारहवीं और अंतिम राशि है। मीन संस्कृत भाषा का शब्द है जिसका अर्थ मछली होता है। इस राशि का चिन्ह मछली है। कुंडली के 12वें घर पर मीन राशि का स्वामित्व होता है। मीन के साइन में दो मछलियां विपरीत दिशाओं में तैर रही हैं, जो उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है। इसलिए इस राशि का चिन्ह भी मछली है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मीन द्विस्वभाव राशि है और गुरु बृहस्पति इस राशि के स्वामी हैं। यह पंच तत्वों (पृथ्वी, आकाश, जल, वायु और अग्नि) में जल तत्व की राशि है।मीन राशि के लोग स्वीट, सेंसिटिव और मिस्टीरियस होते हैंं।

पढ़ें :- Guru Gochar 2024 : देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन बनाएगा मालामाल , शुभ समाचार मिल सकते हैं

मीन राशि के लोग सदैव अपनी काल्पनिक दुनिया में रहना पसंद करते हैं। वे अपनी लाइफ को एक अलग दृष्टिकोण से देखते हैं।मीन राशि के लोग इमोशनल होते हैं, लेकिन बेकार का दिखावा करने में विश्वास नहीं करते। उन्हें उनके दीर्घकालिक संबंधों के लिए भी जाना जाता है, वे बहुत बेहतरीन मित्र होते हैं। हालांकि उन्हें किसी पर भरोसा करने में थोड़ा समय लगता है।उन्हें घूमना-फिरना और पढ़ना-लिखना पसंद होता है। उनका हाथ खर्चे में बहुत कसा हुआ होता है, वे बेहद सोच समझकर खर्च करते हैं। मीन राशि के लोग कम्युनिकेशन के दौरान भी सावधानी बरतने का काम करते हैं, और उन्हें अपने शब्दों को तालमोल कर बोलने के लिए जाना जाता है।

मीन राशि के लोगों के लिए पुखराज भाग्यशाली रत्न माना जाता है।पुखराज मीन राशि के लोगों के मूडी नेचर को भी कंट्रोल करने का काम करता है। मीन राशि के लिए पीला या येलो रंग को भाग्यशाली माना गया है।मीन के जल तत्व की अन्य राशियों जैसे वृश्चिक और कर्क के साथ बेहद मधुर संबंध होते हैं। मीन का मकर के साथ मैच बेहद कारगर हो सकता है।मीन राशि में शुक्र को उच्च स्थान प्राप्त होता है। शुक्र का मीन राशि में होना मीन राशि के लोगों के लिए बेहद पॉजिटिव माना गया है। बुध इस राशि में नीच स्थान प्राप्त करते हैं।मीन राशि के लिए गुरु, मंगल और रविवार श्रेष्ठ दिन हैं। लाल, पीला, गुलाबी और नारंगी रंग शुभदायी है। एक, चार, तीन और नौ अंक शुभ हैं।भगवान विष्णु जी की पूजा करने से मीन राशि के लोगों के अच्छे दिन आएंगे।

 

 

पढ़ें :- Summers Protect Basil Plant : गर्मियों में तेज धूप से ऐसे बचाएं पवित्र तुलसी का पौधा , जानें क्या करना चाहिए
Advertisement