Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ: परशुराम जंयती में DSP की सख्ती, फरसा-डंडा लहराने वालों को दी चेतावनी,Video-Viral

मेरठ: परशुराम जंयती में DSP की सख्ती, फरसा-डंडा लहराने वालों को दी चेतावनी,Video-Viral

By Harsh 
Updated Date

Viral-Video: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के मौके पर भव्य शौर्य यात्रा निकाली गई। इस दौरान यात्रा में बुलडोजर खास आकर्षण का केंद्र बना रहा। लेकिन यात्रा के बीच एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने पूरे कार्यक्रम का फोकस बदल दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में DSP सुचिता सिंह माइक हाथ में लेकर यात्रा में शामिल लोगों को सख्त चेतावनी देती नजर आ रही हैं। खासकर उन लोगों को, जो फरसा और डंडा लेकर चल रहे थे।

पढ़ें :- अमरोहा में दारोगा, सिपाही और CRPF जवानों पर युवती से गैंगरेप का आरोप, अखिलेश बोले- जिसका शासन ही अपराध पर टिका हो, उसकी पुलिस भी हो जाती है भ्रष्ट

जो वीडियो सोशल मीडिया मे तेजी से वायलर हो रहा है उसमे DSP सुचिता सिंह कहते हुए नजर आ रहीं है, “सब पर FIR होगी, मैं अभी बता रही हूं, यह जो फरसा लहरा रहे हैं, डंडा लहरा रहे हैं, सबकी फोटोग्राफी हो रही है और इन सब पर मुकदमा लिखा जाएगा.” बताया जा रहा है कि यह शौर्य यात्रा सीसीएसयू गेट से शुरू हुई थी और शहर के कई इलाकों से गुजरते हुए आगे बढ़ी। जगह-जगह यात्रा का भव्य स्वागत भी किया गया। डिप्टी एसपी सुचिता सिंह की इस यात्रा में ड्यूटी लगी थी। जब उन्होंने कुछ युवाओं को फरसा और डंडा लहराते देखा, तो वह नाराज हो गईं और तुरंत माइक लेकर सख्त लहजे में कार्रवाई की चेतावनी दे दी। फिलहाल, यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

पढ़ें :- सेक्टर-121 और फेज-2 में फिर भड़की हिंसा, जगह-जगह भारी फोर्स तैनात; DGP ने की अपीन शांति बनाए रखे
Advertisement