Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती नहीं लड़ेंगी चुनाव, कहा-जब तक…

जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती नहीं लड़ेंगी चुनाव, कहा-जब तक…

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने कहा कि अब वो तब तक कोई चुनाव नहीं लड़ेंगी जब तक घाटी में आर्टिकल 370 (Article 370) बहाल नहीं हो जाता है। इसके साथ ही उन्होंने जी-20 समिट को लेकर BJP सरकार पर निशाना साधा। महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने कहा कि, जी-20 इवेंट पूरे देश का है लेकिन भाजपा ने इसे हाईजैक कर लिया है। ये बातें उन्होंने बेंगलुरु में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहीं हैं।

पढ़ें :- Raebareli News : स्वामी प्रसाद मौर्य के पुत्र उत्कृष्ट ने थामा कांग्रेस का हाथ, प्रियंका गांधी ने किया स्वागत

महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने कहा कि, जी—20 के लोग को उन लोगों ने कमल के फूल से बदल दिया है। ये लोगो देश से जुड़ा होना चाहिए था। ये पूरे देश का इवेंट हैं, लेकिन बीजेपी ने इसे हाईजैक कर लिया है। ये किसी पार्टी का इवेंट नहीं है। ये सार्क देशों का सम्मेलन है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र पर सांप्रदायिक राजनीति करने का आरोप लगाया। शुक्रवार (19 मई) को केंद्र सरकार के अध्यादेश पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की पावर अध्यादेश के जरिए छीनी जा रही है। वहीं, सीबीआई और ईडी का सरकार बिना वजह इस्तेमाल कर रही है।

इसके साथ ही कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने पर उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का असर कर्नाटक में दिखा और यहां पर कांग्रेस की सरकार बनी है। मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस सरकार अच्छा काम करेगी। कर्नाटक की जनता का शुक्रिया अदा करते हैं।

 

पढ़ें :- गौमाता व जन-जन की आराध्य मां यमुना की स्थिति पर व्यक्त की चिंता : अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
Advertisement