Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. आवारा सांड का कहर! ड्राइवर को दबाते हुए ऑटो को मारी जोरदार टक्कर; वायरल वीडियो ने फिर उठाए सवाल

आवारा सांड का कहर! ड्राइवर को दबाते हुए ऑटो को मारी जोरदार टक्कर; वायरल वीडियो ने फिर उठाए सवाल

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Stray Bull Attack: सड़कों पर खुले घूम रहे आवारा मवेशी अब लोगों की जान और रोजी-रोटी दोनों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस समस्या को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। वीडियो में कथित तौर पर एक आवारा सांड ऑटो-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारता दिखाई दे रहा है। टक्कर के बाद ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाता है और उसका ड्राइवर गाड़ी के नीचे फंस जाता है।

पढ़ें :- सड़क पर मौत बनकर दौड़ी ऑडी! बाइक को टक्कर मार, युवकों के ऊपर चढ़ाई कार, BJP पूर्व जिला अध्यक्ष से जुड़ रहा कार का नाम

पोस्ट के मुताबिक, सांड ने ऑटो को इस कदर नुकसान पहुंचाया कि ड्राइवर उसके नीचे दब गया। हालांकि, अभी तक घटना की सही जगह और तारीख की जानकारी सामने नहीं आई है। ड्राइवर को कितनी चोट आई और उसे किस तरह बाहर निकाला गया, इसकी भी पुष्टि नहीं हुई है।

चंद सेकंड में रोजी-रोटी पर संकट

इस घटना ने एक बार फिर उन लोगों की चिंता बढ़ा दी है, जिनकी रोजी-रोटी उनके छोटे वाहनों पर निर्भर है। ऑटो चालकों के लिए उनका वाहन सिर्फ सफर का साधन नहीं, बल्कि परिवार का खर्च चलाने का जरिया भी होता है। ऐसे में किसी आवारा पशु की टक्कर से वाहन का नुकसान होना उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा कर सकता है।

आवारा मवेशियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

वायरल वीडियो के साथ साझा किए गए पोस्ट में सरकार से सड़कों पर खुले घूमने वाले आवारा सांडों और अन्य मवेशियों को नियंत्रित करने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की गई है। पोस्ट में दावा किया गया है कि आवारा पशुओं के कारण आएदिन सड़क हादसे होते हैं और किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचता है।

देश के कई इलाकों में आवारा मवेशियों की समस्या को लेकर समय-समय पर शिकायतें सामने आती रही हैं। सड़क पर अचानक पशु आ जाने से वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वहीं, किसानों के लिए भी खेतों में घुसने वाले मवेशी परेशानी का कारण बनते हैं।

पढ़ें :- 'Sunday के दिन, यमलोक में भी सब लोग छुट्टी पर रहते है!' हाईवे पर बाइक को कार ने मारी ऐसी टक्कर, लोग कर रहे अब मजेदार कमेंट

फिलहाल वायरल वीडियो ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि आवारा मवेशियों से होने वाले हादसों की जिम्मेदारी किसकी होगी और प्रभावित लोगों को नुकसान की भरपाई कैसे मिलेगी?

Advertisement