Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Mercury Transit 2024 : ग्रहों के ‘राजकुमार’ की बदलेगी चाल , इन राशियों के जीवन में करेंगे कमाल

Mercury Transit 2024 : ग्रहों के ‘राजकुमार’ की बदलेगी चाल , इन राशियों के जीवन में करेंगे कमाल

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mercury Transit 2024 : ग्रहों के ‘राजकुमार’ को बुध को बुद्धि और विवेक का देवता माना जाता है। बुध देव के इस बदलाव का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। ग्रहों के राजकुमार बुध आगामी 7 मार्च को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं।

पढ़ें :- shravani parv 2026 : श्रावणी उपाकर्म 'ज्ञान का पर्व', हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है

अभी बुध देव कुंभ राशि में मौजूद हैं और सूर्य के साथ मिलकर बुधादित्य योग का निर्माण कर रहे हैं। वहीं, 7 मार्च को बुध मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मीन राशि में प्रवेश करते ही बुध वहां पहले से मौजूद मायावी ग्रह राहु के साथ अपनी युति बनाएंगे। यह युति 25 मार्च तक रहेगी। इसके बाद बुध मीन राशि से मेष राशि में गोचर कर जाएंगे। बुध के मीन राशि में प्रवेश करने से कई राशि वालों को  लाभ होने वाला है। आइए जानते हैं कि  बुध का यह गोचर किसके लिए फायदेमंद रहने वाला है।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए भी बुध का यह गोचर काफी गोचर है। वृषभ राशि वालों का स्वास्थ्य भी इस दौरान काफी अच्छा रहने वाला है। हेल्दी डाइट लें। व्यापार में भी फायदा होगा।

तुला राशि
बुध के मीन राशि में प्रवेश करते ही तुला राशि वालों का भाग्योदय होने वाला है। इन राशि वालों की सभी आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। इसके साथ ही व्यापार में धन को लेकर हो रहीं समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आप अपनी सूझबूझ के दम पर परफॉर्मेंस को भी इंप्रूव करेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा।

कुंभ राशि
विद्यार्थियों के लिए यह गोचर सफलता दिलाने वाला रहेगा। अच्छी परियोजनाओं के साथ ही आप व्यापार में प्रॉफिट कमा सकते हैं। हालांकि इस दौरान आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा। आपको धन लाभ भी होगा।  माता की देखभाल करें।

पढ़ें :- Raksha Bandhan 2026 : ईको-फ्रेंडली राखियों से त्योहार को बनाएं यादगार, बहुत हैं इसके फायदे
Advertisement