Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Met Gala -2026 : ईशा अंबानी ने 18 सौ कैरेट से अधिक हीरे जड़ा ब्लाउज पहना, रेड कार्पेट पर फैशन को दी नई परिभाषा

Met Gala -2026 : ईशा अंबानी ने 18 सौ कैरेट से अधिक हीरे जड़ा ब्लाउज पहना, रेड कार्पेट पर फैशन को दी नई परिभाषा

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। न्यूयॉर्क के म्यूजियम में 4 मई को मेट गाला -2026 (Met Gala -2026) का आयोजन हुआ है, जहां कई बड़ी देश-विदेश की हस्तियों ने रेड कार्पेट पर फैशन को नई परिभाषा दी। इस साल मेट गाला की थीम कॉस्ट्यूम आर्ट रखी गई है, जहां आने वाले सभी मेहमानों के लिए ड्रेस कोड फैशन इज आर्ट है।

पढ़ें :- Oppo के नए टैबलेट और ईयर बड्स की भारत में होने जा रही है एंट्री, ब्रांड ने स्पेक्स के साथ किया टीज

ईशा अंबानी ने पहना हीरो से जड़ा ब्लाउज

पढ़ें :- अमृतसर में बड़ी पुलिस कार्रवाई, 15 किलो अफीम, राइफल और 9 पिस्तौल बरामद

ईशा अंबानी (Isha Ambani) डिजाइनर गौरव गुप्ता (Designer  Gaurav Gupta) की कस्टम साड़ी में रेड कार्पेट पर पहुंचीं। उनके जूलरी इंटीग्रेटेड ब्लाउज (Jewelry-Integrated Blouse) में मां नीता अंबानी (Nita Ambani) के जूलरी कलेक्शन (Jewelry Collection) के ग्रीन एमराल्ड (Green Emerald) को भी शामिल किया गया है। इस पर 1800 कैरेट से अधिक हीरे जड़े हुए हैं, जिनके साथ पन्ना, पोल्की और कुंदन भी शामिल है। इसे 1200 घंटों में 50 आर्टिस्ट ने मिलकर बनाया है।

Advertisement