नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट को शेयर किया है, जिसमें स्कूली बच्चे को मिड-डे मील अख़बार पर परोसा गया है। इसको लेकर उन्होंने कहा, ये वही मासूम बच्चे हैं जिनके सपनों पर देश का भविष्य टिका है, और उन्हें इज़्ज़त की थाली तक नसीब नहीं।
पढ़ें :- योगी सरकार ने ग्रेटर नोएडा में 26.1 एकड़ में बनेगा ‘मेट्रो विश्वविद्यालय’, युवाओं को मिलेगा आधुनिक व रोजगारपरक शिक्षा का अवसर
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, आज मध्य प्रदेश जा रहा हूं। और जब से ये खबर देखी है कि वहां बच्चों को मिड-डे मील अख़बार पर परोसा जा रहा है, दिल टूट सा गया है। ये वही मासूम बच्चे हैं जिनके सपनों पर देश का भविष्य टिका है, और उन्हें इज़्ज़त की थाली तक नसीब नहीं।
आज मध्य प्रदेश जा रहा हूं।
और जब से ये खबर देखी है कि वहां बच्चों को मिड-डे मील अख़बार पर परोसा जा रहा है, दिल टूट सा गया है।
ये वही मासूम बच्चे हैं जिनके सपनों पर देश का भविष्य टिका है, और उन्हें इज़्ज़त की थाली तक नसीब नहीं।
पढ़ें :- Delhi Assembly Security Breach : तीस हजारी कोर्ट ने आरोपी सरबजीत सिंह को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
20 साल से ज्यादा की BJP सरकार, और बच्चों की थाली… pic.twitter.com/ShQ2YttnIs
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 8, 2025
उन्होंने आगे कहा, 20 साल से ज्यादा की BJP सरकार, और बच्चों की थाली तक चुरा ली गई – इनका ‘विकास’ बस छलावा है, सरकार में आने का असली राज़ तो ‘व्यवस्था’ है। शर्म आनी चाहिए ऐसे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को जो देश के बच्चों, भारत के भविष्य का इस दुर्दशा से पालन-पोषण कर रहे हैं।