Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Milind Soman ने तरबूज के साथ किया कुछ ऐसा, कि VIDEO देख भड़क गए फैंस

Milind Soman ने तरबूज के साथ किया कुछ ऐसा, कि VIDEO देख भड़क गए फैंस

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन का विवादों से पुराना नाता है। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव मिलिंद सोमन आए दिन अपनी तस्वीरें व वीडियो साझा करते रहते हैं। मिलिंद फिटनेस फ्रीक हैं और नैचुरल माहौल में वक्त बिताना पसंद करते हैं। फिटनेस वीडियो शेयर करते वह अपने फैंस को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसके लिए वह ट्रोल हो गए।

पढ़ें :- 'Pushpa Pushpa' song release : अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' का पहला गाना 'पुष्पा पुष्पा' हुआ रिलीज

आपको बता दें, कैप्शन में कही ये बात वीडियो में मिलिंद सोमन एक नैचुरल लोकेशन पर एक तरबूज के साथ वर्कआउट करते दिखाई पड़ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में मिलिंद ने लिखा, ‘संडे को अब नो फोन डे तय किया गया है। 36 घंटे तक बिना किसी भी गैजेट के रहना काफी रिफ्रेशिंग होता है।

इससे स्ट्रेस भी खत्म हो जाता है। स्ट्रेस की वजह से भी हमारा इम्यून सिस्टम कमजोर होता है, इसलिए उन चीजों से दूर रहने की कोशिश कीजिए जिनसे आपको बेवजह का स्ट्रेस होता है।

इस वजह से हो रहे ट्रोल 

जमकर ट्रोल हुए मिलिंद मिलिंद की इस पोस्ट को फैंस ने खूब लाइक किया है लेकिन साथ ही साथ उन्हें इस पोस्ट पर लिखे गए कैप्शन के लिए जमकर ट्रोल भी किया गया है। एक यूजर ने कॉमेंट बॉक्स में लिखा, ‘ऐसा कहने के लिए माफी चाहता हूं सर। मैं आपका सबसे बड़ा फैन हूं… लेकिन फिर भी मैं आपसे ये पूछना चाहता हूं कि आपने ये वीडियो शूट कैसे किया? बिना गैजेट्स के।’

कोविड पॉजिटिव हुए थे मिलिंद एक अन्य फैन ने भी इसी क्रम में कॉमेंट किया, ‘सर अगर ये नो फोन डे तो फिर आपने ये वीडियो फिल्माया कैसे है।’ बता दें कि मिलिंद सोमन अप्रैल में कोविड पॉजिटिव हो गए थे और उन्होंने खुद को घर पर ही आइसोलेट किया था। मिलिंद अपने घर पर रहकर देसी उपचार कर रहे थे जिसके बाद वह काफी कम समय में इससे रिकवर भी कर गए।

पढ़ें :- Paul Auster passed away : लेखक पॉल ऑस्टर का निधन , दुनिया भर में उनकी कहानियों को पसंद किया गया
Advertisement