नई दिल्ली। मणिपुर के कांगपोकपी जिले में गुरुवार को हथियारबंद उग्रवादियों ने एक वाहन पर घात लगाकर हमला किया। इस हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।
पढ़ें :- मणिपुर में हथियारों से लैस लोगों ने की गोलीबारी, आठ साल की बच्ची और 56 साल की महिला घायल
अधिकारियों के अनुसार, यह हमला मकुई अशांग और थाबाम्बा नागा के बीच एक सुनसान इलाके में हुआ। हमले के बाद एक व्यक्ति लापता है। मृतकों में सभी लियांगमई नागा समुदाय से थे। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शवों को सेनापति जिला अस्पताल लाया जा रहा है। घटना के बाद नागा पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन ने सेनापति जिला मुख्यालय शहर में दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद करा दिया।