लखनऊ। यूपी (UP) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में अपराधों के थमने का सिलसिला नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को ऐसा ही एक जघन्य मामला चिनहट थानाक्षेत्र (Chinhat Police Station Area) से सामने आया है। यहां 14 वर्षीय नाबालिग लड़की (Minor Girl) से गांव के ही तीन युवकों ने गैंगरेप (Gang-Raped) को अंजाम दिया। सुबह पीड़िता बेहोश हालत में झाड़ियों में पड़ी मिली। उसके हाथ पैर दुपट्टे से बंधे हुए थे। सुबह राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू की गई है।
पढ़ें :- अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस में आग से मचा हड़कंप, यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी
यूपी की राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में 14 साल की लड़की बेसुध हालत में खेत में पड़ी मिली। गले में दुपट्टा कसा हुआ था। शुक्र है कि जिंदा थी। आरोप है कि आज सुबह ये लड़की शौच करने खेतों में गई थी। वहां 3 लड़कों ने गैंगरेप किया। pic.twitter.com/P2TBlrLVm8
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) October 14, 2024
परिजनों ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी बेटी सुबह करीब 4 बजे अपने घर से शौच के लिए निकली थी। इसी बीच गांव के ही तीन युवकों ने जबरन उसके मुंह पर स्प्रे डाल दिया और उसके साथ गैंगरेप (Gang-Raped) की वारदात को अंजाम दे दिया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को मृत समझकर उसके हाथ और पैर बांधकर झाड़ियों में छोड़ गए। सुबह काफी देर जब पीड़िता घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। राहगीरों ने जब एक किशोरी को झाड़ियों में पड़ा देखा तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल भेजा, साथ ही परिजनों को सूचना दी। सूचना के आधार पर परिजनों ने गैंगरेप (Gang-Raped) का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं
आरोपियों की तलाश में तीन टीम गठित
डीसीपी ईस्ट शशांक सिंह (DCP East Shashank Singh) ने बताया कि चिनहट प्रकरण में गैंगरेप (Gang-Raped) समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में तीन टीमों का गठन किया गया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। परिजनों ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
अस्त व्यस्त थे कपड़े, लगे थे खून के दाग
चश्मदीदों के मुताबिक, पीड़िता के कपड़े बुरी तरह से अस्त व्यस्त थे। वह झाड़ियों में एक करवट पड़ी हुई थी। आरोपियों ने उसी के दुपट्टे से उसके हाथ और पैर बांध दिए थे। बदहवास हालत में जब परिजनों ने अपनी बेटी को देखा तो उनके भी होश उड़ गए। फिलहाल, शिकायत के आधार पर अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।