Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘काशी के क्योटो में हुआ चमत्कार, पानी पर चल गयी दो पहिया नाव…’ अखिलेश ने वाराणसी में जलभराव पर कसा तंज

‘काशी के क्योटो में हुआ चमत्कार, पानी पर चल गयी दो पहिया नाव…’ अखिलेश ने वाराणसी में जलभराव पर कसा तंज

By Abhimanyu 
Updated Date

Varanasi Waterlogging : यूपी के कई जिलों में हो रही लगातार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रखीं हैं। कुछ जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है तो कहीं भारी जलभराव के कारण सड़कें तालाब बन चुकीं हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में जलभराव को लेकर वाराणसी नगर निगम की आलोचना हो रही है। शहर के कई इलाकों की खराब सड़कों और जलभराव को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा है।

पढ़ें :- हापुड़ जातीय हिंसा में दलित युवक की मौत पर गरमाई सियासत, मायावती और चन्द्रशेखर की आयी प्रतिक्रिया

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने रविवार को एक्स पोस्ट में लिखा, ‘काशी के क्योटो में हुआ चमत्कार… पानी पर चल गयी दो पहिया नाव… जनता पूछ रही है कि पचासों हज़ार के बजट से काशी को स्मार्ट सिटी बनाने का जो दावा था उस पर किसने ये पानी फेर दिया? कहीं दिल्लीवालों का काम लखनऊवालों ने तो चौपट नहीं कर दिया। न गंगा साफ़ हुई, न वरुणा और न ही काशी के नाले तभी तो नल को छोड़कर हर तरफ़ जल ही जल है।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘अगर दूरबीन और ड्रोन काम नहीं कर रहा है तो रडार से ही दिखवा लें वैसे भी अब बादल नहीं है। अगर फिर भी न दिखाई दे तो यूपी के बुलडोज़र पर चढ़कर देख लें, कम से कम कभी तो बुलडोज़र का सकारात्मक इस्तेमाल हो।’ सपा प्रमुख की ये टिप्पणी एक वीडियो लेकर आयी है। जिसमें एक स्कूटी सवार युवती सड़कों की बुरी हालत और जलभराव को लेकर तंज कसती है। जलभराव की ओर इशारा करते हुए युवती दावा करती है कि वो प्रधानमंत्री के संसदीय वाराणसी के कैंट विधानसभा 390 की ये हालत।’

वो तंज कसते हुए कहती है- ‘मोदी जी का क्योटो देखने लायक है, क्योटो का आनंद लेने जा रही हूं। 10 मिनट की बारिश के बाद ये हालत हो जाती है, मोदी जी के संसदीय क्षेत्र बनारस की।’ बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने काशी (वाराणसी) को जापान के क्योटो शहर की तर्ज पर विकसित करने की घोषणा वाराणसी-क्योटो पार्टनर सिटी समझौते के तहत 30 अगस्त 2014 को की थी। जिसको लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है।

पढ़ें :- यूपी चुनाव से पहले मायावती का बड़ा दांव! बसपा नेताओं को GEN-Z व GEN-अल्फा के मुद्दे उठाने का दिया निर्देश
Advertisement