Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. मिर्ज़ापुर का भौकाल अब और बड़ा, 8 साल का रिकॉर्ड तोड़ने आ रही है नई फिल्म और सीजन 4

मिर्ज़ापुर का भौकाल अब और बड़ा, 8 साल का रिकॉर्ड तोड़ने आ रही है नई फिल्म और सीजन 4

By Sushil Sah 
Updated Date

लखनऊ। ‘मिर्जापुर’ (Mirzapur) भारतीय ओटीटी (OTT) पर सबसे चर्चित और क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज एक बार फिर चर्चा में है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले 8 सालों से अपनी बादशाहत कायम रखने वाली इस सीरीज के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड है। अब तक इसके तीन सीजन में कुल 29 एपिसोड रिलीज हो चुके हैं, जिन्होंने दर्शकों को अपनी तरफ खिंचकर रखा। अब मेकर्स इस भौकाल को अगले स्तर पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

पढ़ें :- Video : मंच पर रेखा ने पंकज त्रिपाठी की अनोखी डिमांड, बोले- 'मैडम मैं हिंदी मीडियम का छात्र हूं'

‘मिर्जापुर द मूवी’ की तारीख तय

दर्शकों और प्रशंसकों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि ‘मिर्जापुर’ ओटीटी के बाद अब बड़े पर्दे पर तबाही मचाने आ रही है। मेकर्स ने आधिकारिक घोषणा की है कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) ‘मुन्ना भैया’ यानी दिव्येंदु शर्मा की वापसी है, जो कालीन भैया (Pankaj Tripathi) और गुड्डू पंडित (Ali Fazal) के साथ मिलकर सिल्वर स्क्रीन पर तहलका मचाएंगे।

वेब सीरीज फॉर्मेट में भी जारी रहेगा सफर

आपको बता दें कि फिल्म के जरिए सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब यह फ्रेंचाइजी अपने मूल प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर भी वापसी करेगी। फिल्म की कहानी के तार सीधे ‘मिर्जापुर सीजन 4’ (Mirzapur Season 4) से जुड़ेंगे। चौथे सीजन में पूर्वांचल की गद्दी और ‘किंग ऑफ मिर्जापुर’ बनने की जंग और भी ज्यादा खूनी, हिंसक और काफी दिलचस्प होने वाली है।

पढ़ें :- Mirzapur The Movie Trailer Release : ‘मिर्जापुर’ के ट्रेलर में गुड्डू और मुन्ना ने उड़ाया गर्दा, अब थिएटर में चमकेंगे कालीन भैया

8 सालों का बेमिसाल सफर

यह सीरीज जो कि साल 2018 में शुरू हुई थी। इसने भारतीय पॉप कल्चर को कालीन भैया, गुड्डू पंडित, मुन्ना भैया और शरद शुक्ला जैसे अमर और अनोखे किरदार दिए हैं। सीजन 1 में 9 एपिसोड, सीजन 2 में 10 एपिसोड और सीजन 3 में 10 एपिसोड के साथ इस फ्रेंचाइजी ने दर्शकों के बीच एक अलग ही कल्ट स्टेटस हासिल कर लिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाली फिल्म और नया सीजन सफलता के कौन सी नई उपलब्धी प्राप्त करता है।

Advertisement