नई दिल्ली। कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने अभी पिछले दिनों ही कनाडा में अपना नया कैफे ‘कैप्स कैफे’ (Caps Cafe) खोला था, लेकिन कपिल के कैफे पर बुधवार रात को गोलीबारी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैफे पर कई राउंड गोलीबारी की गई। हालांकि अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
पढ़ें :- UPA सरकार में बजट का 4.6 प्रतिशत शिक्षा में जाता था, जिसे भाजपा सरकार में 2.6 प्रतिशत कर दिया गया: राहुल गांधी
बब्बर खालसा ने ली जिम्मेदारी
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कथित तौर पर बब्बर खालसा इंटरनेशनल (Babbar Khalsa International) के कार्यकर्ता और एनआईए की सूची में भारत के सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक, हरजीत सिंह लाडी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। कपिल की कथित टिप्पणियों पर नाराजगी के कारण ये हमला किया गया है।
कपिल की तरफ से नहीं आया बयान
हाल ही में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने यह कैफे हाल ही में खोला था। कनाडा में रह रहे भारतीयों के बीच यह काफी पसंद भी किया गया। अब इस कैफे पर गोलाबारी की खबर आ रही है। कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
कॉमेडी शो के नए सीजन को लेकर चर्चा में कपिल
पढ़ें :- IPS Transfers: यूपी पुलिस में हुआ बड़ा फेरबदल, 35 आईपीएस अधिकरियों के हुए तबादले, देखिए पूरी लिस्ट
हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show) का नया सीजन नेटफ्लिक्स पर दर्शकों को देखने को मिल रहा है। इस शो में अब तक सलमान खान, क्रिकेटर गौतम गंभीर, युजवेंद्र चहल के अलावा जयदीप अहलावत, जितेंद्र कुमार, विजय वर्मा और प्रतीक गांधी जैसे एक्टर्स नजर आ चुके हैं।