नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं। इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में है। इस यात्रा से कांग्रेस खुद को मजबूत करने में जुटी है।
पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?
लेकिन राजस्थान के झालावाड़ की एक घटना से ऐसा लगता है कि अभी बीजेपी के सामने कांग्रेस को मजबूत होने के लिए काफी ज्यादा जतन की जरूरत है। दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मोदी-मोदी के नारे लगे। हालांकि, राहुल गांधी ने इसका अनोखे अंदाज में जवाब दिया।
@RahulGandhi giving flying kiss to people shouting "Modi! Modi!"to him
Will Modi react the same way if shouted "Rahul Gandhi! Rahul Gandhi!" to him??
pic.twitter.com/o5kfAVECHI — Rohini Anand
(@miss_roh08) December 5, 2022 पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना
‘मोदी-मोदी’ के नारों की आवाज आते ही पहले राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं ने इन लोगों को यात्रा में शामिल होने के लिए कहा, लेकिन जब वह शामिल नहीं हुए तो राहुल ने इन लोगों को फ्लाइंग किस (Flying Kiss) दिया।
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, लोग इसे दो तरीकों से देख रहे हैं। कुछ लोगों ने मोदी-मोदी के नारों पर ज्यादा ध्यान दिया है तो कुछ लोगों ने राहुल के अंदाज पर।