Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Mokama Shootout: अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच शूटआउट मामले में पुलिस का एक्शन; दो आरोपी गिरफ्तार

Mokama Shootout: अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच शूटआउट मामले में पुलिस का एक्शन; दो आरोपी गिरफ्तार

By Abhimanyu 
Updated Date

Mokama Shootout: मोकामा में पूर्व विधायक अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच शूटआउट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मामले में सोनू सिंह को आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि, अनंत सिंह के समर्थक रौशन सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी राकेश कुमार ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव जी, लखनऊ में हुई दु:खद घटना पर कृपया राजनीति न करें...लखनऊ अग्निकांड की घटना पर बोले ब्रजेश पाठक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार (22 जनवरी) को मोकामा के पंचमहला थाना क्षेत्र नौरंगा जलालपुर गांव में दोनों पक्षों की ओर से जमकर गोलीबारी की गयी थी। इस मामले में पुलिस ने तीन एफआईआर दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि सोनू सिंह की गिरफ्तारी घर से पास से की गयी है। शूटआउट के बाद सोनू सिंह लगातार मीडिया के सामने आ रहा था। सोनू सिंह ने अनंत सिंह को धमकी देते हुए शस्त्र और शास्त्र की परिभाषा समझा देने की बात कही थी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, पटना पुलिस अब पूर्व विधायक अनंत सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। बदले को लेकर हुई फायरिंग के बाद भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों के साथ सशस्त्र बल बाढ़ पहुंच गए हैं। इस बीच अनंत सिंह अपने गांव लदमा से निकल गए हैं। हालांकि, दोनों पक्ष एक दूसरे को इस शूटआउट का जिम्मेदार ठहराने में लगे हुए हैं।

Advertisement