Monsoon Diet Alert : बारिश जहां मौसम को खुशनुमा बनाती हैं। वहीं इस मौसम में हमारी पाचन क्रिया (Digestion) थोड़ी धीमी और कमजोर हो जाती है। मानसून (Monsoon) में नमी और बैक्टीरिया के बढ़ने से पेट का इन्फेक्शन, फूड पॉइजनिंग और फ्लू का खतरा काफी बढ़ जाता है। अगर आप मानसून में सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो अपनी डाइट से इन चीजों को तुरंत दूर रखें।
पढ़ें :- दिल्ली में स्वाइन फ्लू के 2300 से ज्यादा केस से मचा हड़कंप, रेखा गुप्ता सरकार ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग
कटे हुए फल और स्ट्रीट फूड (Cut Fruits & Street Food)
रोडसाइड मिलने वाले कटे हुए फल, गोलगप्पे या चाट इस मौसम में सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। बाहर की हवा में नमी के कारण कटे हुए फलों और खुले खाने पर बैक्टीरिया बहुत तेजी से पनपते हैं, जिससे फुड पॉइजनिंग (Food Poisoning) का खतरा रहता है।
पत्तेदार सब्जियां (Leafy Greens)
पालक, पत्तागोभी, और मेथी जैसी पत्तेदार सब्जियां मानसून में खाने से बचना चाहिए। बारिश के मौसम में इन पत्तियों पर कीड़े-मकोड़े और उनके अंडे जम जाते हैं, जिन्हें सिर्फ पानी से धोकर पूरी तरह साफ करना मुश्किल होता है। इससे पेट में इन्फेक्शन हो सकता है।
पढ़ें :- सड़क किनारे बिखरी चॉकलेट-टॉफियां! देखते ही देखते जुट गई भीड़, बैग और बोरियों में भरकर ले गए लोग
सीफूड और मछली (Seafood)
मानसून का समय अधिकांश मछलियों और समुद्री जीवों का प्रजनन काल (Breeding Season) होता है। इस दौरान सीफूड ताजा नहीं होता और पानी के दूषित होने से मछलियों में इन्फेक्शन का खतरा ज्यादा होता है, जिससे पेट खराब हो सकता है।
ज्यादा तली-भुनी चीजें (Fried & Oily Foods)
बारिश के मौसम में पकौड़े और समोसे खाने का मन तो बहुत करता है, लेकिन इन पर नियंत्रण रखना जरूरी है। मानसून में हमारी पाचन शक्ति धीमी हो जाती है। भारी और ऑयली चीजें पचने में समय लेती हैं, जिससे एसिडिटी, गैस और ब्लोटिंग (पेट फूलना) की समस्या हो सकती है।
कच्चा खाना या सलाद (Raw Foods)
बिना पका या कच्चा खाना इस मौसम में पचाना मुश्किल होता है। कच्चे सलाद में बैक्टीरिया हो सकते हैं। अगर सलाद खाना भी है, तो सब्जियों को अच्छी तरह उबालकर या स्टीम (Steam) करके ही खाएं।
स्वास्थ्य विषेशज्ञ की राय मानसून हेल्दी डाइट टिप: हमेशा ताजा, गर्म और पूरी तरह से पका हुआ भोजन ही लें। डाइट में अदरक, हल्दी, लहसुन, काली मिर्च, सूप और उबला हुआ पानी शामिल करें। यह आपकी इम्यूनिटी को मजबूत रखेगा।
पढ़ें :- Sitting Job Tips : लंबे समय तक बैठे रहने से बिगड़ सकता है ब्लड सर्कुलेशन, ऐसे रखें पैरों को एक्टिव
रिपोर्ट : दीपांजली मिश्रा