Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Monsoon Season Food : मानसून सीजन में खाएं ये चीजें , खानपान का खास ख्याल रखने की जरूरत है

Monsoon Season Food : मानसून सीजन में खाएं ये चीजें , खानपान का खास ख्याल रखने की जरूरत है

By अनूप कुमार 
Updated Date

Monsoon Season Food : बारिश के मौसम में हमें गर्मी से तो राहत मिलती साथ ही बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। मानसून सीजन में यदि खानपान का विशेष ख्याल रखना जरूरी है। असल में इन दिनों हमारी इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है। जिसके चलते हम बीमारियों की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। बारिश के दिनों में इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है। क्योंकि अगर इम्यूनिटी मजबूत है तो हम बीमारियों और संक्रमण से बच सकते हैं।
मानसून में घर का खाना खाएं।फूड स्टॉल पर बिकने वाली चीजों में हाइजीन का ख्याल नहीं रखा जाता है। आइये जानते है बारिश में खानपान का कैसे ख्याल रखें।

पढ़ें :- BJP का करप्ट और 'जहरीला' मॉडल मासूमों की जान का बना दुश्मन, अब मैनपुरी, फर्रुखाबाद में नकली दवाई से 120 से ज्यादा बच्चे हुए बीमार : कांग्रेस

लौकी की सब्जी (Lauki ki sabji) बारिश के मौसम में खाना काफी फायदेमंद होता है। इससे पाचन खराब नहीं होता है। विटामिन सी, आयरन से भरपूर लौकी बारिश में होने वाले इंफेक्शन से बचाव करते हैं।

मानसून में मछली या फिर कोई अन्य सी फ़ूड खाने से बचना चाहिए। दरअसल बारिश का मौसम ज्यादातर समुद्री जीवों के प्रजनन का समय होता है। इस मौसम में सी फूड खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है।

तोरई खाएं- तोरई खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। फाइबर, विटामिंस, पानी आदि से भरपूर तोरई को तोरी, तुरई, झिमनी की सब्जी भी कहते हैं। फाइबर से भरपूर ये सब्जी पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है। इंफेक्शन की समस्याओं से बचे रहने के लिए कारगर है ये सब्जी।

बारिश के मौसम में साबुत अनाज, ओट्स, बेरीज, सेब, फलियां जैसे फूड खाना फायदेमंद है।

पढ़ें :- Mahashivratri Special Healthy Dishes :  महाशिवरात्रि के व्रत में खाएं ये स्पेशल हेल्दी डिशेज, एनर्जी भरपूर रहेगी
Advertisement