लखनऊ। मुरादाबाद के महापौर के व्यापार से परेशान भाजपा पार्षदों ने यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को पत्र लिखा है। भाजपा पार्षदों ने महापौर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि, महापौर उनको परेशान करते हैं और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हैं, जिसे कारण महिला पार्षद कार्यालय आने में संकोच महसूस करती हैं। पार्षद/उपसभापति शैलेंद्र कुमार के लेटर पैड पर इसकी शिकायत की गयी है, जिसमें कई पार्षदों ने अपने हस्ताक्षर किए हैं।
पढ़ें :- Sugar Price Hike : एक महीने पहले 45 रुपये बिक रही चीनी की कीमत 65 रुपये किलो तक पहुंची, अब मिठास हो रही कड़वी
भाजपा पार्षदों ने प्रदेश अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा कि, नगर निगम मुरादाबाद के महापौर विनोद अग्रवाल द्वारा भाजपा पार्षदों के साथ किया जा रहा अभद्र व्यवहार एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग लगातार बढ़ता जा रहा है। नगर निगम कैंप कार्यालय में बैठकों एवं अन्य अवसरों पर उनके द्वारा पार्षदों के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया जाता है। महिला पार्षदों की उपस्थिति में भी असंसदीय एवं अनुचित भाषा का प्रयोग किया जाता है, जिसके कारण महिला पार्षद कार्यालय आने में संकोच महसूस करती हैं।
12 जून को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई थी। निजी कारणों से पार्षद प्रशांत कुमार जाटव उक्त बैठक में उपस्थित नहीं हो सके। 14 जून को जब पार्षद राहुल देव वरूण व तुषार सिहं जाटव व विशाल सिंह गोलू एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र लोधी बैठक में उपस्थित थे, तब महापौर ने प्रशांत कुमार जाटव के संबंध में अत्यंत अनुचित एवं अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया।
पढ़ें :- महाराष्ट्र: ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों को तीन महीने में सीखना होगा मराठी, नहीं सीख पाने पर लाइसेंस निलंबित हो सकता है
आरोप है कि, उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि, तेरे वार्ड में रेलवे लाईन है वही पड़ा मिलेगा। यह कोई पहली घटना नहीं है। पूर्व में भी महापौर के व्यवहार को लेकर नगर निगम के कई पार्षदों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष को शिकायत पत्र प्रेषित किए जा चुके हैं। इसके बावजूद उनके व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ है। पार्षदों ने इस मामले में जांच कराने की मांग की है। साथ ही, भाजपा संगठन एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमा बनी रहे शैल में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।