Delhi Pollution : देश की राजधानी दिल्ली को जहरीले प्रदूषण से राहत नहीं मिलती दिख रही है। हर साल की तरह इस बार भी सर्दियों के मौसम में दिल्ली की हवा दमघोंटू बनी हुई है। राजधानी दिल्ली का AQI लगातार 400 पार बना हुआ है। तमाम पाबंदियों के बावजूद हालात नहीं सुधर रहे। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सोमवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की एक मोटी परत छाई रही और औसत AQI 7 बजे 396 रहा, जो ‘बहुत खराब ‘ श्रेणी में आता है।
पढ़ें :- अभिनेत्री तापसी पन्नू ने NEET कैंडिडेट की मौत पर जताया दुख, कहा- देश के ऐसी घटनाएं आम हो गई है
दिल्ली के ज्यादातर इलाके इस वक्त रेड जोन में बने हुए हैं। यहां प्रदूषण से हालात काफी गंभीर हैं। दिल्ली ही नहीं एनसीआर के दूसरे इलाकों में भी प्रदूषण का स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा। गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम जैसे इलाकों में भी सांसों पर संकट बना हुआ है।
सोमवार सुबह AIIMS और सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Hospital) के आसपास जहरीली धुंध की एक परत छाई हुई दिखाई दी। आईटीओ, मयूर विहार और अक्षरधाम मंदिर के आसपास भी ऐसा ही हाल दिखा। सबसे ज्यादा बुरा हाल दिल्ली के रोहिणी, जहांगीरपुरी, विवेक विहार, वजीरपुर जैसे इलाकों का रहा, जहां AQI 450 के करीब या उसके पार तक पहुंच गया।
CPCB की वेबसाइट के मुताबिक सुबह 8 बजे कहां कितना रहा AQI?
आनंद विहार- 439
पढ़ें :- Video-डोनाल्ड ट्रंप ने क्या दिल्ली प्रदूषण को लेकर पीएम मोदी पर कसा तंज? जानें वायरल वीडियो का सच
अलीपुर- 412
अशोक विहार- 433
बवाना- 434
बुराड़ी- 431
चांदनी चौक- 388
पढ़ें :- India Open 2026 : चिड़ियों की बीट से लेकर स्टैंड में बंदर और प्रदूषण तक... दिल्ली में इंडिया ओपन 2026 का आयोजन विवादों में घिरा
द्वारका सेक्टर 8- 402
IGI एयरपोर्ट- 345
आईटीओ- 411
जहांगीरपुरी- 451
मुंडका- 440
नजफगढ़- 359
पढ़ें :- वायु प्रदूषण पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा, एयर क्वालिटी को बताया देशव्यापी संकट
नरेला- 432
पटपड़गंज- 412
पंजाबी बाग- 421
आरके पुरम- 396
रोहिणी- 455
सोनिया विहार- 426
विवेक विहार- 451
पढ़ें :- सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया
वजीरपुर- 447
NCR के दूसरे इलाकों का हाल
इंदिरापुरम- 438
लोनी- 451
नोएडा सेक्टर 62- 402
न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट
वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (EWS) के पूर्वानुमान के अनुसार 23 नवंबर से 26 नवंबर तक वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रहने की संभावना है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को न्यूनतम तापमान 8°C और 10°C के बीच गिरने की संभावना है। मंगलवार तक अधिकतम तापमान 24°C और 26°C के बीच रहने की संभावना है। वहीं, बुधवार को इसमें एक डिग्री की और गिरावट हो सकती है।