Motorola Edge 50 Neo Price Cut: नए साल पर आप अगर अपने पुराने 4जी फोन को बदलकर नया 5जी स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको हम एक तगड़ी डील के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमें आप Motorola Edge 50 Neo के 256GB स्टोरेज वेरिएंट वाले स्मार्टफोन को 9,000 रुपये तक सस्ते दाम में खरीदा जा सकता है। यह ऑफर ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर मिल रहा है।
पढ़ें :- India AI Impact Summit 2026 : AI महाकुंभ में 300 एग्जीबिशन, 13 देशों के पवेलियन और 2.5 लाख विजिटर्स, शामिल होंगे टेक लीडर्स
दरअसल, फ्लिपकार्ट पर Motorola Edge 50 Neo (256GB स्टोरेज वेरिएंट) अभी 29,999 रुपये में लिस्टेड है। यह फोन अगस्त 2024 में लॉन्च किया गया था। लेकिन, ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म से यह मिड रेंज फ्लैगशिप सेगमेंट कई ऑफर के साथ सस्ते दाम पर खरीदा जा सकता है। न्यू ईयर के मौके पर फ्लिपकार्ट अपने यूजर्स को Edge 50 Neo पर 30% का डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। यानी इस फोन को सिर्फ 20,999 रुपये में खरीदा जा सकता है और सीधे तौर पर 9,000 रुपये की बचत हो रही है।
इसके अलावा, फ्लिपकार्ट से Motorola Edge 50 Neo (256GB स्टोरेज वेरिएंट) की खरीदारी करने पर बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का फायदा ले सकते हैं। Flipkart Axis Bank Credit Card से खरीदारी पर 5% का कैशबैक भी मिल जाएगा। एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराने स्मार्टफोन के बदले 13,900 रुपये तक छूट भी हासिल कर सकते हैं। अगर इस ऑफर की पूरी वैल्यू मिलती है तो Edge 50 Neo 256GB को 7-8 हजार रुपये में ही खरीद लेंगे।
(नोट- फ्लिपकार्ट पर Motorola Edge 50 Neo (256GB स्टोरेज वेरिएंट) को लेकर दिये जा रहे वर्तमान ऑफर और कीमत में बदलाव किया जा सकता है।)
Motorola Edge 50 Neo 256GB के स्पेसिफिकेशन्स
पढ़ें :- Realme P4 Lite 5G की इंडिया लॉन्च डेट का ऐलान, फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट से अहम स्पेक्स आए सामने
डिस्प्ले- 6.4 इंच की LTPO P-OLED डिस्प्ले, 3000 निट्स की ब्राइटनेस
ओएस- एंड्रॉयड 14 (5 ओएस अपडेट)
प्रोसेसर- Mediatek Dimensity 7300 प्रोसेसर
स्टोरेज- 8GB RAM+ 256GB स्टोरेज
कैमरा- ट्रिपल कैमरा सेटअप 50+10+13 MP और 32 MP सेल्फी कैमरा
पढ़ें :- India AI Impact Summit 2026 : दिल्ली बनी वैश्विक टेक्नोलॉजी का केंद्र, तकनीकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां अतिथि सूची में शामिल
बैटरी- 4310 एमएएच बैटरी, टर्बोपावर 68W चार्जर