Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. MPESB PSTST 2025 : एमपी सरकार ने टीचर के पदों पर  13 हजार से अधिक पदों पर करेगी भर्ती, एप्लीकेशन विंडो 18 जुलाई से शुरू

MPESB PSTST 2025 : एमपी सरकार ने टीचर के पदों पर  13 हजार से अधिक पदों पर करेगी भर्ती, एप्लीकेशन विंडो 18 जुलाई से शुरू

By santosh singh 
Updated Date

भोपाल। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल की ओर से प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा-2025 (PSTST) के लिए विज्ञान जारी किया गया है। अगर आप भी मध्यप्रदेश में बतौर टीचर के रूप में छात्रों का मार्गदर्शन करना चाहते हैं, तो आप ( MPESB PSTST 2025) के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा-2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई से प्रारंभ हो जाएगी।

पढ़ें :- JEET AI ने लॉन्च किया भारत का पहला AI ट्यूटर ,  प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए किया गया डिज़ाइन

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत यह अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के तहत स्कूल शिक्षा विभाग के लिए कुल 10150 पद और जनजातीय विभाग के लिए कुल 2939 पदों पर यह परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान करके जल्द ही आवेदन कर सकेंगे।

परीक्षा शुल्क

सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये और मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।

शैक्षणिक योग्यता

पढ़ें :- 'अज्ञानता-डर से पनपती है मनमानी सत्ता' जस्टिस उज्ज्वल भुइयां बोले- वैज्ञानिक सोच लोकतंत्र और कानून के शासन की है मजबूत नींव

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल, भोपाल के द्वारा आयोजित प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 अथवा 2024 निर्धारित अंकों के साथ उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों ने कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ हायर सेकेंडरी या इसके समकक्ष प्रारंभिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा किया हुआ होना चाहिए। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों के पास चार वर्षीय बीएलएड या स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

आयु-सीमा

प्राथमिक शिक्षक के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा, सामान्य पुरुष उम्मीदवारों की आयु 40 वर्ष, मध्य प्रदेश की मूल स्थानीय निवासी महिला, मध्य प्रदेश के अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

परीक्षा पैटर्न

ऑनलाइन परीक्षा मध्य प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 31 अगस्त, 2025 को आयोजित कराई जाएगी। यह परीक्षा दो पाली में आयोजित कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 10.30 बजे से लेकर 12.30 बजे तक और दूसरी परीक्षा दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा में उम्मीदवारों से हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।

पढ़ें :- Sanskriti Sansad : श्री काशी विश्वनाथ धाम में अन्तर्राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला का भव्य शुभारंभ , जुटे देश-विदेश के 50 चित्रकार
Advertisement