Signs of MS Dhoni’s Retirement from the IPL : सनराइजर्स हैदराबाद ने सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स को उसी के घर पर हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है। जिसके बाद पांच बार की विजेता टीम प्लेऑफ की रेस बाहर होती हुई नजर आ रही है। इस बीच, सीएसके और एमएस धोनी के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। फैंस का इस सीजन थाला को खेलते देखने का सपना अधूरा रह जाएगा।
पढ़ें :- BCCI पर RTI लागू नहीं, केंद्रीय सूचना आयोग ने साफ किया रुख
रेव स्पोर्ट्ज़ की रिपोर्ट की मानें तो एमएस धोनी गुरुवार को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल 2026 के आखिरी मैच के लिए अहमदाबाद नहीं जा रहे हैं। 2027 में वह एक खिलाड़ी के तौर पर खेलना जारी रखेंगे या नहीं, इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। लेकिन CSK मैनेजमेंट को उम्मीद है कि अगले साल धोनी अपने घरेलू मैदान पर एक आखिरी मैच खेलने के लिए ज़रूर लौटेंगे।
बता दें कि एमएस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार की आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है। ऐसे में सीएसके फैंस उन्हें प्यार से थाला बुलाते हैं और मैदान पर उनकी एक झलक के लिए बेकरार रहते हैं। इस सीजन की शुरुआत में धोनी चोटिल थे। जिसके बाद उनकी वापसी की अटकलें लगती रहीं, लेकिन थाला की मैदान पर वापसी नहीं हो पायी। अब जब सीएसके अपने आखिरी मैच खेलने वाली है तो धोनी की अनुपस्थिति फैंस का दिल तोड़ देगी।