Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. मुकेश अंबानी सपरिवार बदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचे,भोग के लिए दान किए पांच करोड़ रुपये

मुकेश अंबानी सपरिवार बदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचे,भोग के लिए दान किए पांच करोड़ रुपये

By santosh singh 
Updated Date

जाैलीग्रांट। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक  देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) सपरिवार रविवार सुबह अपनी प्राइवेट विमान से उत्तराखंड के जाैलीग्रांट एयरपोर्ट (Jolly Grant Airport) पहुंचे। यहां से वह हेलीकाॅप्टर से श्री बदरीनाथ धाम (Shri Badrinath Dham) के लिए रवाना हुए। जहां पर बीकेटीसी के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इसक बाद उन्होंने धाम में दर्शन कर पूजा अर्चना की।

पढ़ें :- NEET Row : शशि थरूर ने नीट पेपर लीक को लेकर सरकार पर साधा निशाना, बोले-'पूरी एक पीढ़ी के साथ विश्वासघात'

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ विजय थपलियाल (Badrinath-Kedarnath Temple Committee CEO Vijay Thapliyal) ने बताया कि मुकेश अंबानी ने श्री बदरीनाथ धाम (Shri Badrinath Dham) में भोग के लिए दो करोड़ 51लाख रुपये की धनराशि का दान दिया। वहीं, इसके बाद वह श्री केदारनाथ धाम (Shri Kedarnath Dham) दर्शन के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा केदार की पूजा अर्चना कर दो करोड़ 51लाख की धनरशि दान की। दोपहर बाद दर्शन के बाद वह वापस मुंबई के लिए रवाना होंगे।

बता दें कि अंबानी परिवार की भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ धाम से अपार आस्था है। मुकेश अंबानी सपरिवार प्रत्येक वर्ष बदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंचते हैं। वहीं, अनंत अंबानी बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (Anant Ambani Badrinath-Kedarnath Temple Committee) के सदस्य भी रह चुके हैं। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के परिवार की ओर से बदरीनाथ और केदारनाथ धाम (Badrinath-Kedarnath Dham) में सालों से भोग के लिए धनराशि भी दी जाती है।

Advertisement