पटना। यूपी के महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरकटहां में निषाद पार्टी के युवा नेता और पूर्व प्रदेश सचिव धर्मात्मा निषाद (Dharmatma Nishad) की आत्महत्या के मामले को लेकर विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी (Former Bihar minister Mukesh Sahni) ने यूपी सरकार को घेरा है। उन्होंने धर्मात्मा निषाद (Dharmatma Nishad) के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि इस घटना ने यूपी में जंगलराज को उजागर कर दिया (Exposed The Jungle Raj of UP) है।
पढ़ें :- लखनऊ-कानपुर का सफर हुआ आसान: 35-45 मिनट में पूरा होगा सफर, CM योगी बोले-यह सब आज नए उत्तर प्रदेश की है पहचान
सुसाइड जैसा खतरनाक कदम क्यों उठाया?
मुकेश सहनी (Mukesh Sahni ) ने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि धर्मात्मा निषाद (Dharmatma Nishad) ने सुसाइड जैसा खतरनाक कदम क्यों उठाया और उनके इस आत्मघाती फैसले की वजह क्या है? उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन और हर आदमी इन दो सवालों के जवाब जानने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अभी तक कुछ भी सामने नहीं आया है। पुलिस और सरकार चुप है।
‘सामाजिक दुश्मनी का भी शिकार हुए धर्मात्मा निषाद’
सहनी ने कहा कि मौत को गले लगाने से पहले धर्मात्मा निषाद (Dharmatma Nishad) ने जो सुसाइड नोट लिखकर छोड़ा है, वह भी कई बातों की ओर इशारा कर रहा है। जो बातें सामने आ रही हैं, उनके मुताबिक आशंका है कि धर्मात्मा निषाद कहीं न कहीं राजनीतिक साजिश और सामाजिक दुश्मनी का भी शिकार हुए। इस तरह की सियासी और सामाजिक प्रताड़ना को वे झेल न सके और उन्होंने पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरकटहां में रविवार की सुबह घर में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली।
पढ़ें :- ईरान युद्ध में अब रूस की एंट्री, 'प्रलय विमान' पहुंते ही क्या अब बदल जाएगी जंग की दिशा, अमेरिका के लिए कितना बड़ा संदेश?
उन्होंने कहा कि धर्मात्मा निषाद (Dharmatma Nishad) आत्महत्या मामले की निष्पक्ष जांच हो और जो भी दोषी पाए जाएं, उन पर कानून सम्मत कार्रवाई हो, चाहे वह कितना भी बड़ा व्यक्ति क्यों न हो? धर्मात्मा को न्याय दिलाने के लिए पार्टी को जो भी करना होगा, वह करेगी।